Get App

Market outlook : सेंसेक्स-निफ्टी शानदार बढ़त के साथ बंद, जानिए 19 अगस्त को कैसी रह सकती है बाजार की चाल

Share market news: कई दिनों तक 400-500 पॉइंट की रेंज में घूमते रहने के बाद निफ्टी आज 24500 से ऊपर पहुंच गया। निकट भविष्य में, निफ्टी 24,300-24,550 रेंज में ट्रेड कर सकता। 24,550 से ऊपर की मजबूत चाल ही निफ्टी में नई तेजी ट्रिगर करेगी। निफ्टी आज अपने कंसोलीडेशन जोन से बाहर निकल गया। इसके साथ ही यह 24,700 के स्तर के आसपास के गैप को पाटने के लिए तैयार दिख रहा है

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 16, 2024 पर 10:21 PM
Market outlook : सेंसेक्स-निफ्टी शानदार बढ़त के साथ बंद, जानिए 19 अगस्त को कैसी रह सकती है बाजार की चाल
Share Market: जापानी येन में आई स्थिरता ग्लोबल मार्केट में सुधार लाने में सहायक रही है। इसके अलावा, मजबूत अमेरिकी खुदरा बिक्री और साप्ताहिक बेरोजगारी दावों में गिरावट ने अमेरिकी मंदी की आशंकाओं को कम किया है

Market trend : शानदार ग्लोबल संकेतों से बाजार में आज जोश भर दिया। सेंसेक्स, निफ्टी शानदार बढ़त के साथ बंद हुए हैं। आज मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में खरीदारी रही। निफ्टी बैंक में करीब 1.5 फीसदी की तेजी रही। BSE के सभी सेक्टर इंडेक्स में खरीदारी रही। रियल्टी और IT इंडेक्स में जोरदार तेजी रही। PSE,ऑटो और मेटल इंडेक्स बढ़त पर बंद हुए हैं। सेंसेक्स आज 1331 अंक चढ़कर 80,437 पर बंद हुआ। निफ्टी 397अंक चढ़कर 24,541 पर बंद हुआ। निफ्टी बैंक 790 अंक चढ़कर 50,517 पर बंद हुआ। निफ्टी मिडकैप 1109 प्वाइंट चढ़कर 57656 पर बंद हुआ है। सेंसेक्स के 30 में से 29 शेयरों में तेजी रही। निफ्टी के 50 में से 47 शेयरों में तेजी रही। वहीं, निफ्टी बैंक के 12 में से 11 शेयरों में तेजी देखने को मिली।

19 अगस्त को कैसी रह सकती है बाजार की चाल

मास्टर कैपिटल सर्विसेज के विष्णु कांत उपाध्याय का कहना है कि भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स अच्छे ग्लोबल संकेतों के बीच बढ़त के साथ बंद हुए हैं। उम्मीद से बेहतर अमेरिकी आर्थिक आंकड़ों ने दुनिया की इस सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था में मंदी की आशंकाओं को कम कर दिया है। जुलाई में, अमेरिकी रिटेल महंगाई 2.9 फीसदी तक गिर गई। ये मार्च 2021 के बाद पहली बार 3 फीसदी के नीचे आई है।

बेरोजगारी के दावे भी घटकर 227,000 पर आ गए जो पांच हफ्ते का सबसे निचला स्तर है। बाजार की उम्मीदें इस आंकड़े के 236,000 पर रहने की थीं। आईटी सेक्टर में लगातार 5वें दिन तेजी देखने को मिली है। यह लगभग 2.5 फीसदी बढ़त लेकर बंद हुआ है। नरम महंगाई आंकड़ों ने सितंबर में फेडरल रिजर्व द्वारा दर में कटौती की संभावाना बढ़ा दी है। तकनीकी रूप से देखें तो निफ्टी 21-डे ईएमए और 24,400-24,450 के अहम रजिस्टेंस जोन से ऊपर चला गया है जहां भारी कॉल राइटिंग हुई। हमें उम्मीद है कि बाजार में तेजी जारी रहेगी और निफ्टी का अगला लक्ष्य 24,800-24,850 होगा। अगर 24,350 की ओर कोई गिरावट मिलती है तो नई खरीदारी की जा सकती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें