Market outlook : बढ़त के साथ बंद हुआ बाजार, जानिए 23 जनवरी को कैसी रह सकती है इसकी चाल

Market outlook : Nifty पर सबसे ज्यादा बढ़ने वाले शेयरों में डॉ. रेड्डीज लैब्स, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, अदानी पोर्ट्स, अदानी एंटरप्राइजेज और टाटा स्टील शामिल रहे। जबकि गिरने वाले शेयरों में SBI लाइफ इंश्योरेंस, इटरनल, आयशर मोटर्स, टाइटन कंपनी और मैक्स हेल्थकेयर रहे

अपडेटेड Jan 22, 2026 पर 4:35 PM
Story continues below Advertisement
Stock market today : BSE में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइज़ेशन पिछले सेशन के 454 लाख करोड़ रुपए से बढ़कर लगभग 459 लाख करोड़ रुपए हो गया, जिससे निवेशकों की वेल्थ एक ही सेशन में लगभग 5 लाख करोड़ रुपए बढ़ गई

Market outlook : गुरुवार, 22 जनवरी को भारतीय शेयर बाज़ार में अच्छी खरीदारी देखने को मिली। हालिया बिकवाली के बाद शॉर्ट कवरिंग और जियोपॉलिटिकल टेंशन कम होने के संकेतों के बीच पॉजिटिव ग्लोबल संकेतों से बाज़ार में तेज़ी आई। लगातार तीन सेशन की गिरावट के बाद, सेंसेक्स 398 अंक या 0.49% बढ़कर 82,307.37 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 50 132 अंक या 0.53% बढ़कर 25,289.90 पर सेटल हुआ। मिड और स्मॉल-कैप सेगमेंट ने बेहतर प्रदर्शन किया, क्योंकि BSE मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स 1.28% और 1.13% की बढ़त लेकर बंद हुए।

BSE में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइज़ेशन पिछले सेशन के 454 लाख करोड़ रुपए से बढ़कर लगभग 459 लाख करोड़ रुपए हो गया, जिससे निवेशकों की वेल्थ एक ही सेशन में लगभग 5 लाख करोड़ रुपए बढ़ गई।

Nifty पर सबसे ज्यादा बढ़ने वाले शेयरों में डॉ. रेड्डीज लैब्स, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, अदानी पोर्ट्स, अदानी एंटरप्राइजेज और टाटा स्टील शामिल रहे। जबकि गिरने वाले शेयरों में SBI लाइफ इंश्योरेंस, इटरनल, आयशर मोटर्स, टाइटन कंपनी और मैक्स हेल्थकेयर रहे। सेक्टोरल इंडेक्सों पर नजर डालें तो रियल्टी और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स को छोड़कर, बाकी सभी इंडेक्स हरे निशान में बंद हुए। FMCG, पावर, मेटल, मीडिया, PSU बैंक, फार्मा में 1-2% की बढ़त हुई।


जियोजित इन्वेस्टमेंट्स के रिसर्च हेड विनोद नायर ने कहा कि ग्रीनलैंड और टैरिफ को लेकर दावोस मीटिंग में राष्ट्रपति ट्रंप की पॉजिटिव टिप्पणियों के बाद राहत के संकेत मिले। इसके चलते घरेलू बाज़ार में रिकवरी देखने को मिली।

नायर ने आगे कहा कि अब तक आए नतीजों से मौजूदा वैल्यूएशन लेवल को ज़्यादा सपोर्ट नहीं मिला है। फिर भी,निवेशकों ने मज़बूत घरेलू डिमांड वाले माहौल से होने वाले संभावित फायदे को नज़रअंदाज़ नहीं किया है। अगली तिमाही के नतीजों में इसका असर और साफ़ दिखेगा। अब बाजार की नजर अमेरिकी GDP ग्रोथ और कोर इन्फ्लेशन डेटा, साथ ही कल आने वाले BoJ के पॉलिसी पर रहेगी। इससे आगे की दिशा का अंदाजा लगाया जा सकेगा।

एलकेपी सिक्योरिटीज में सीनियर टेक्निकल एनालिस्ट रूपक डे का कहना है कि एक अच्छी शुरुआत के बाद,मज़बूत ग्लोबल संकेतों के सपोर्ट से इंडेक्स ने बढ़त हासिल की। हालांकि,इसे 38.20% फिबोनाची रिट्रेसमेंट लेवल के पास रेजिस्टेंस का सामना करना पड़ा,जिसके कारण निफ्टी दिन के हाई 25,435 से गिरकर यह 25,168 पर आ गया और आज के सेशन की रेंज के बीच में बंद हुआ। हालांकि, इंडेक्स लगातार दूसरे दिन 200DMA से ऊपर बंद होने में कामयाब रहा, लेकिन कुल मिलाकर सेंटिमेंट कमज़ोर बना हुआ है। बढ़े हुए इंडिया VIX से इसका संकेच मिलता है जो आज 13.35 के स्तर पर पहुंच गया। शॉर्ट टर्म की बात करें तो शुक्रवार को इंडेक्स में उतार-चढ़ाव रहने की संभावना है। निफ्टी के लिए रेजिस्टेंस 25,480–25,500 के ज़ोन में है। जबकि सपोर्ट 25,125 के आसपास दिख रहा है।

HDFC सिक्योरिटीज में सीनियर टेक्निकल रिसर्च एनालिस्ट नागराज शेट्टी का कहना है कि आज निफ्टी के डेली चार्ट पर अपर और लोअर शैडो के साथ एक छोटी लाल कैंडल बनी है। टेक्निकली, यह मार्केट एक्शन हाई वेव टाइप कैंडल पैटर्न बनने का संकेत देता है। पिछले दो सेशन में हाई वेव टाइप कैंडल बनने से मार्केट में ज़्यादा उतार-चढ़ाव का संकेत मिलता है। आज 200 डे EMA का अहम सपोर्ट फिर से हासिल हो गया और निफ्टी इसके ऊपर बंद हुआ।

कुल मिलाकर मार्केट का नज़दीकी ट्रेंड कमज़ोर बना हुआ है,लेकिन शॉर्ट-टर्म उछाल की संभावना दिख रही है। 25500 से ऊपर की तेज़ी निफ्टी में नज़दीकी बॉटम रिवर्सल पैटर्न की पुष्टि कर सकती है। दूसरी ओर, यहां से आने वाली कोई भी कमज़ोरी निफ्टी को शॉर्ट टर्म में 24900-25000 के हाल के स्विंग लो तक नीचे खींच सकती है।

 

LIC OFS : LIC का OFS टला, अब अगले वित्त वर्ष में ही LIC का ऑफर फॉर सेल संभव - सूत्र

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।