Market outlook : 6 मई को भारतीय इक्विटी इंडेक्स मजबूत बढ़त के साथ बंद हुए हैं। निफ्टी 24,300 के ऊपर जाने में कामयाब रहा है। यह बढ़त पावर और FMCG सेक्टर को छोड़कर बाकी सभी सेक्टरों में हुई खरीदारी की वजह से देखने को मिली है। कारोबारी सेंसेक्स 940.73 अंक या 1.22 प्रतिशत की बढ़त के साथ 77,958.52 पर और निफ्टी 298.15 अंक या 1.24 प्रतिशत की बढ़त के साथ 24,330.95 पर बंद हुआ। लगभग 2755 शेयरों में बढ़त दर्ज की गई,1287 शेयरों में गिरावट आई और 161 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। निफ्टी मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में लगभग 2 प्रतिशत की बढ़त देखने को मिली।
