बाजार की आगे की दशा और दिशा पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि यह रोज कमाओ, रोज खाओ वाला मार्केट है। कल निफ्टी ने 2 ट्रेड्स दिए और दोनों आवाज़ ने पकड़े थे। आज वीकली एक्सपायरी है। बाजार में फ्लैट कारोबार हो रहा है। हो सकता है हम कल के हाई 22,577 को टेस्ट करें। लेकिन बड़ी दीवार 22,675-22,800 पर ही है। जब तक यह दीवार नहीं टूटेगी, भरोसा नहीं आएगा। लेकिन एक बात कहनी होगी, 2 दिनों से क्लोजिंग अच्छी हो रही है। परसों खराब खबरों के बावजूद बाजार दिन के हाई पर बंद हुआ था। कल पहले सपोर्ट से घूमकर बाजार फ्लैट बंद हुआ था। कल एक दिक्कत रही थी। बाजार में मिडकैप और स्मॉलकैप, Adv/Dec रेशियो खराब था। FIIs की बिकवाली फिर शुरू हुई, यह भी एक नेगेटिव है। क्रूड भी उछलकर कल 71 डॉलर के करीब आ गया है। लेकिन रिटेल महंगाई के आंकड़े भारत और अमेरिका दोनों में पॉजिटिव हैं। जो भी हो, कोई बड़ा नजरिया नहीं बनाएं और दोनों तरफ ट्रेड करें।
निफ्टी IT ने इस साल 16 फीसदी निगेटिव रिटर्न दिए हैं। वहीं, निफ्टी बैंक ने 5.5 फीसदी निगेटिव रिटर्न दिए हैं। निफ्टी IT 100 WMA के अहम सपोर्ट पर है। निफ्टी IT के लिए अगले कुछ दिन अहम होंगे। निफ्टी बैंक के बाद निफ्टी IT दूसरा सबसे बड़ा सेक्टर है। अभी तक निफ्टी बैंक ही जून के निचले स्तरों को बचा रहा है। इंडसइंड बैंक के चलते निफ्टी बैंक चला है। इंडसइंड बैंक से पैसा निकलकर बड़े बैंकों में जा रहा है। ICICI बैंक, HDFC बैंक, कोटक आउटपरफॉर्म कर रहे हैं। लेकिन अगर FII बिकवाली बढ़ी तो वापस बैंक निफ्टी गिर सकता है। निफ्टी IT के बड़े शेयर अब बहुत अच्छे वॉल्यूएशन पर हैं। निवेशकों को निफ्टी IT में अब SIP करनी चाहिए।
महंगाई के मोर्चे पर अच्छी खबर
महंगाई के मोर्चे पर अच्छी खबर है। रिटेल महंगाई में गिरावट का सिलसिला जारी है। फरवरी रिटेल महंगाई 4.31% से घटकर 3.61% (MoM) पर रही है। रिटेल महंगाई दर 7 महीने के निचले स्तर पर रही है। महंगाई 5 महीने बाद RBI के 4% लक्ष्य से नीचे है। खाद्य कीमतों में गिरावट के चलते रिटेल महंगाई घटी है। महंगाई घटने से रेपो रेट में कटौती का रास्ता खुलेगा।
CRISIL का कहना है कि वित्त वर्ष 2026 में दरें 50–75 बेसिस प्वांट घट सकती हैं। वहीं, CARE का कहना है कि अप्रैल में MPC दरों में 25 बेसिस प्वांट की कटौती कर सकता है। SBI की राय है कि अप्रैल और जून दोनों में MPC दरें घट सकती है। कुल मिलाकर दरें 100 बेसिस प्वांट घट सकती हैं।
अनुज की सलाह: मत रोको SIP
फरवरी में SIP stoppage रेश्यो जनवरी के 109% से बढ़कर 122% पर रहा है। 44 लाख नई SIP के बदले 55 लाख SIP बंद हुए हैं। ये SIP बंद करने का सबसे खराब समय है। ये बेयर मार्केट है, लेकिन नजरिया 5-10 साल का रखें। अगर 5-10 का नजरिया है तो यही SIP का सही समय है। अगर आप यहां SIP रोकेंगे तो गलती करेंगे। हां ये जरूर है कि बाजार यहां से भी गिर सकता है। लेकिन सटीक बॉटम को कौन पकड़ पाया है? आपकी ट्रेडिंग और निवेश का नजरिया अलग-अलग होना चाहिए।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।