Stock market : ट्रंप टैरिफ से राहत मिलने से निफ्टी में 450 अंक का उछाल आया है। HDFC बैंक, RIL, ICICI बैंक और L&T जैसे दिग्गजों ने निफ्टी में जोश भर दिया है। बैंक निफ्टी में भी गैप-अप टिकने में कामयाब रहा है। बैंक निफ्टी 780 अंक दौड़ा है। मिडकैप और स्मॉल कैप में रौनक देखने को मिल रही है। डर का इंडेक्स INDIA VIX 4 फीसदी गिरा है। मेटल,फार्मा और ऑटो में आज सबसे तगड़ी रफ्तार देखने को मिल रही है। ये तीनों सेक्टोरल इंडेक्स दो से तीन फीसदी उछले हैं। फार्मा शेयरों में सिप्ला, सन फार्मा और ग्रेन्यूल्स 4 से 5 फीसदी उछले हैं। टैरिफ पर राहत से चाइना प्लस थीम वाले शेयरों में जोरदार तेजी देखने को मिली है। डिक्सन टेक 6 फीसदी से ज्यादा दौड़कर वायदा का टॉप गेनर बना है। साथ ही केमिकल शेयरों में जोरदार उछाल है। PI इंडस्ट्रीज 6 फीसदी उछला है। साथ ही दीपक नाइट्राइट,आरती, SRF और UPL में भी जोरदार तेजी है।
