Stock market : भारतीय इक्विटी इंडेक्स 11 सितंबर को पॉजिटिव रुख के साथ बंद हुआ और निफ्टी 25,000 से ऊपर चला गया। कारोबारी सत्र के अंत में सेंसेक्स 123.58 अंक या 0.15 प्रतिशत बढ़कर 81,548.73 पर और निफ्टी 32.40 अंक या 0.13 प्रतिशत बढ़कर 25,005.50 पर बंद हुआ। आज लगभग 1867 शेयरों में तेजी रही। वही, 1854 शेयरों में गिरावट रही। जबति, 131 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स सपाट स्तर पर बंद हुए।