कल सोमवार को साल के पहले सत्र को बाजार ने सलामी दी। सेंसेक्स, निफ्टी बढ़त के साथ बंद हुए। सेंसेक्स 327 अंक चढ़कर बंद हुआ। निफ्टी 92 अंक चढ़कर बंद हुआ। मिडकैप, स्मॉलकैप शेयरों में खरीदारी देखने को मिली थी। मेटल इंडेक्स रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुए थे। मेटल, PSE, इंफ्रा शेयरों में तेजी नजर आई थी। रियल्टी, एनर्जी, ऑटो इंडेक्स बढ़त पर बंद होने में कामयाब रहे। हालांकि साल के पहले कारोबारी सत्र में फार्मा शेयरो में बिकवाली नजर आई। आज बाजार खुलने पर एक बार फिर से निफ्टी और बैंक निफ्टी पर सबकी निगाहें रहेंगी कि आज बाजार कौन सा रुख दिखायेगा। निफ्टी और बैंक निफ्टी पर किन स्तरों पर नजर रखनी चाहिए। कौन से लेवल अहम होंगे।
सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार ने निफ्टी पर रणनीति बताते हुए कहा कि आज इसमें रजिस्टेंस जोन 18243 (20 DEMA)-18271 पर नजर आ रहा है। निफ्टी में बड़ा रजिस्टेंस जोन 18333-18377/405 पर है। इसमें बेस जोन 18126-18057 के जोन में नजर आ रहा है। निफ्टी में बड़ा बेस जोन 18010-17964 (100 DEMA) के जोन में दिखाई दे रहा है। कल इसमें 18210 का लक्ष्य हासिल हुआ। अब 20 DEMA @ 18243 अहम लेवल होगा।
बाजार में FIIs बिकवाली घट रही है। DIIs खरीदारी से बाजार में कैश दिखाई दे रहा है। 18000-18100 जोन में अच्छी पुट राइटिंग दिख रही है। 18200-300 पर कॉल राइटर्स हावी हैं। निफ्टी मेटल, निफ्टी IT, मिडकैप इंडेक्स, RIL 20 DEMA के ऊपर, भरोसा दिलाता है।
वीरेंद्र ने आगे कहा कि निफ्टी में आज खरीदारी करें। पहले बेस तक की हर गिरावट को खरीदें। इसमें पहला रजिस्टेंस सबसे बड़ी दिक्कत है। पहला रजिस्टेंस निकला तो 18333-377 के लेवल भी संभव हैं। दूसरा बेस टूटने से पहले शॉर्ट का नहीं सोचना चाहिए।
बैंक निफ्टी पर रणनीति बताते हुए वीरेंद्र कुमार ने कहा कि इसमें रजिस्टेंस जोन 43338-43440/510 के स्तरों पर दिखाई दे रहा है। इसमें बड़ा रजिस्टेंस जोन 43745-43860/966 के स्तर पर है। जबकि बैंक निफ्टी में बेस जोन 43080-42910 के जोन में दिखाई दिया। इसमें बड़ा बेस जोन 42786-42590 के स्तरों पर नजर आ रहा है।
उन्होंने कहा कि कल निफ्टी बैंक के शुरुआती लक्ष्य हासिल हुए है। बैंक निफ्टी में 43000-200 जोन पर पुट राइटर्स हावी, हैं। जबकि 43300-500 कॉल राइटर्स का जोन नजर आ रहा है।
वीरेंद्र ने कहा कि ICICI बैंक, एक्सिस बैंक के चलते निफ्टी बैंक में तेजी संभव है। पहले बेस के ऊपर हर गिरावट में इसमें खरीदारी करें। इसमें 43300-500 मुश्किल भरा जोन है। यहां पर कुछ मुनाफावसूली करें। अगर 43440-510 के पार निकलता तो इंडेक्स में अच्छी तेजी संभव है।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )