Get App

Market This week: बाजार में दिखी 4 सालों में सबसे बड़ी वीकली गिरावट, नए रिकॉर्ड लो पर फिसला रुपया

Market This week: 13 मार्च को खत्म हुए हफ्ते में BSE सेंसेक्स 5.51 फीसदी यानी 4,354.98 अंक गिरकर 74,563.92 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 50 1,299.35 अंक यानी 5.31 फीसदी गिरकर 23,151.10 पर बंद हुआ

Edited By: Sujata Yadavअपडेटेड Mar 14, 2026 पर 10:27 AM
Market This week: बाजार में दिखी 4 सालों में सबसे बड़ी वीकली गिरावट, नए रिकॉर्ड लो पर फिसला रुपया
इस हफ़्ते स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया के मार्केट कैपिटलाइज़ेशन में सबसे ज़्यादा गिरावट देखने को मिली। इसके बाद लार्सन एंड टूब्रो, HDFC बैंक और बजाज फाइनेंस में दबाव दिखा।

Market This week: वेस्ट एशिया में बढ़ते जियोपॉलिटिकल टेंशन की वजह से इंडियन बेंचमार्क इंडेक्स लगभग चार साल में सबसे ज़्यादा वीकली गिरावट पर आ गए। मंगलवार के सेशन को छोड़कर बाकी सभी दिनों में मार्केट कमज़ोर ग्लोबल संकेतों, रुपये में लगातार गिरावट, FII की लगातार सेलिंग और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के बीच नीचे बंद हुआ। 13 मार्च को खत्म हुए हफ्ते में BSE सेंसेक्स 5.51 फीसदी यानी 4,354.98 अंक गिरकर 74,563.92 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 50 1,299.35 अंक यानी 5.31 फीसदी गिरकर 23,151.10 पर बंद हुआ।

बीते हफ्ते बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स 3.6 फीसदी गिरकर बंद हुआ। Aqylon Nexus, Silver Touch Technologies, SEPC, InfoBeans Technologies, Amber Enterprises India, PG Electroplast, Yasho Industries, Sapphire Foods India, Capacite Infraprojects, Sunteck Realty, Rain Industries, Network People Services Technologies, Dynamatic Technologies, and Precision Wires India में 22 फीसदी की गिरावट देखने को मिली। वहीं दूसरी तरफ Confidence Petroleum, Chemplast Sanmar, Jindal Poly Films, Happiest Minds Technologies, Apollo Pipes, Liberty Shoes, TTK Prestige और VTM में 15- 22 फीसदी की बढ़त देखने को मिली।

बीएसई का लॉर्जकैप इंडेक्स 5 फीसदी टूटकर बंद हुआ। Polycab India, IDBI Bank, Meesho, Larsen & Toubro, TVS Motor Company, UltraTech Cement, Mahindra and Mahindra, Eicher Motors, IndusInd Bank, Maruti Suzuki India, Tata Motors Passenger Vehicles, Varun Beverages, and Tata Motors में 10-15 फीसदी की गिरावट देखने को मिला।

बीते हफ्ते बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 4.5 फीसदी की गिरावट लेकर बंद हुआ। KEI Industries, Bharat Forge, Ashok Leyland, Schaeffler India, Colgate Palmolive (India), The Ramco Cements, IDFC First Bank, Hexaware Technologies, Godrej Industries, और APL Apollo Tubes में 10-15 फीसदी की गिरावट दिखी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें