बाजार ने बजट वाले हफ्ते की शुरुआती पॉजिटीव नोट के साथ की और अगले 2 कारोबारी सत्रों में इसमें तेजी देखने को मिली। ग्रोथ ओरिएंटडेट बजट ने बाजार को सपोर्ट किया। हालांकि हफ्ते के दूसरे आधे हिस्से में बाजार दबाव में आ गया। एफआईआई की लगातार बिकवाली, कमजोर पीएमआई आंकड़ों , बढ़ते बॉन्ड यील्ड, कच्चे तेल की कीमतों में बढ़त, BoE द्वारा दरों में बढ़ोतरी और ECB के मौद्रिक नीतियों में कड़ाई लाने के संकेत ने बाजार को सेटिमेंट को खराब किया।
पिछले हफ्ते बीएसई सेंसेक्स 1,444.59 अंक यानी 2.52 फीसदी की बढ़त के साथ 58,644.82 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 50 414.35 अंक यानी 2.42 फीसदी की मजबूती के साथ 17,516.3 के स्तर पर बंद हुआ।
4 फरवरी को खत्म हुए हफ्ते में बीएसई लॉर्जकैप इंडेक्स 2.5 फीसदी बढ़ा। इसमें NMDC, Divis Laboratories, Vedanta, Tata Steel, Marico, Sun Pharmaceutical Industries, HCL Technologies, ITC और Hindalco Industries का सबसे बड़ा योगदान रहा।
वहीं बीएसई स्मॉलकैप इंडेक्स 2.3 फीसदी भागा। इसमें Bharat Road Network, Jindal Drilling Industries, Ambika Cotton Mills, Elgi Equipments, MAS Financial Services, Nahar Poly कासबसे ज्यादा योगदान रहा। इस स्टॉक में 30-45 फीसदीकी बढ़त देखने को मिली।
इसी तरह बीएसई मिडकैप इंडेक्स में 2.3 फीसदी की तेजी देखने को मिली। इसमें Jindal Steel & Power, Info Edge India, Canara Bank, TVS Motor Company, Steel Authority of India, PI Industries, Biocon, United Breweries और Torrent Power का योगदान रहा।
बीएसई सेंसेक्स में टीसीएस में इस हफ्ते मार्केट कैप में सबसे ज्यादा बढ़त देखने को मिली। उसके बाद एचडीएफसी बैंक, इंफोसिस और एचसीएल टेक का नंबर रहा। जबकि दूसरी तरफ एनटीपीसी, एमएंडएम और एचडीएफसी के मार्केटकैप में सबसे ज्यादा गिरावट देखने को मिली।
4 फरवरी को खत्म हुए हफ्ते में सभी सेक्टोरल इंडेकस हरे निशान में बंद हुए। निफ्टी मेटल इंडेक्स 6.6 फीसदी , निफ्टी फार्मा में 4.6 फीसदी और एफएमसीजी इंडेक्स में 3.6 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ।
भारतीय बाजारों में विदेशी संस्थागत निवेशकों को बिक्री जारी है। 4 फरवरी को खत्म हुए हफ्ते में एफआईआई ने 7,695.27 करोड़ रुपये कीबिकवाली की। जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 5,923.71 करोड़ रुपये की खरीदारी की।
पिछेल हफ्ते डॉलर के मुकाबले रुपया साप्ताहिक आधार 35 फीसदी की बढ़त के साथ 74.69 के स्तर पर बंद हुआ। जबकि 28 जनवरी को 75.04 के स्तर पर बंद हुआ था।