Get App

बजट वाले हफ्ते में बाजार ने दिखाई 2% से ज्यादा की तेजी, FII की बिकवाली रही जारी

पिछले हफ्ते बीएसई सेंसेक्स 1,444.59 अंक यानी 2.52 फीसदी की बढ़त के साथ 58,644.82 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 50 414.35 अंक यानी 2.42 फीसदी की मजबूती के साथ 17,516.3 के स्तर पर बंद हुआ।

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 05, 2022 पर 8:54 AM
बजट वाले हफ्ते में बाजार ने दिखाई 2% से ज्यादा की तेजी, FII की बिकवाली रही जारी
भारतीय बाजारों में विदेशी संस्थागत निवेशकों को बिक्री जारी है। 4 फरवरी को खत्म हुए हफ्ते में एफआईआई ने 7,695.27 करोड़ रुपये कीबिकवाली की।

बाजार ने बजट वाले हफ्ते की शुरुआती पॉजिटीव नोट के साथ की और अगले 2 कारोबारी सत्रों में इसमें तेजी देखने को मिली। ग्रोथ ओरिएंटडेट बजट ने बाजार को सपोर्ट किया। हालांकि हफ्ते के दूसरे आधे हिस्से में बाजार दबाव में आ गया। एफआईआई की लगातार बिकवाली, कमजोर पीएमआई आंकड़ों , बढ़ते बॉन्ड यील्ड, कच्चे तेल की कीमतों में बढ़त, BoE द्वारा दरों में बढ़ोतरी और ECB के मौद्रिक नीतियों में कड़ाई लाने के संकेत ने बाजार को सेटिमेंट को खराब किया।

पिछले हफ्ते बीएसई सेंसेक्स 1,444.59 अंक यानी 2.52 फीसदी की बढ़त के साथ 58,644.82 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 50 414.35 अंक यानी 2.42 फीसदी की मजबूती के साथ 17,516.3 के स्तर पर बंद हुआ।

4 फरवरी को खत्म हुए हफ्ते में बीएसई लॉर्जकैप इंडेक्स 2.5 फीसदी बढ़ा। इसमें NMDC, Divis Laboratories, Vedanta, Tata Steel, Marico, Sun Pharmaceutical Industries, HCL Technologies, ITC और Hindalco Industries का सबसे बड़ा योगदान रहा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें