Get App

Market Strategy: बाजार में ट्रेंड रिवर्सल के मिल रहे संकेत, बाहुबली शेयरों पर होगा बाजार का फोकस

Market Strategy: निफ्टी से एक शेड बेहतर हैं बैंक निफ्टी, कल 20 DEMA पर बंद हुआ। कल के low के थोड़ा नीचे स्टॉप लॉस के साथ लॉन्ग कोशिख करें। लॉन्ग सौदों में 59,250 का सख्त स्टॉप लॉस रखें। 59,350-59,500 खरीदारी का सबसे अच्छा जोन रहेगा

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 14, 2026 पर 9:15 AM
Market Strategy: बाजार में ट्रेंड रिवर्सल के मिल रहे संकेत, बाहुबली शेयरों पर होगा बाजार का फोकस
कल निफ्टी और बैंक निफ्टी ने higher low और higher high बनाया। बाजार में ट्रेंड रिवर्सल काफी जल्दी हो रहा है। उम्मीद है कि एक और ट्रेंड रिवर्सल की शुरुआत हो गई हो।

सीएनबीसी-आवाज, मैनेजिंग एडिटर, अनुज सिंघल

कल निफ्टी और बैंक निफ्टी ने higher low और higher high बनाया। बाजार में ट्रेंड रिवर्सल काफी जल्दी हो रहा है। उम्मीद है कि एक और ट्रेंड रिवर्सल की शुरुआत हो गई हो। कल FIIs की बिकवाली की मात्रा भी थोड़ी कम हुई है। कैश और इंडेक्स फ्यूचर्स दोनों में थोड़ा-बहुत बेचा है । और आज फिर एक हल्का सा गैपडाउन हो रहा है। ऐसे में कल के निचला स्तर को SL लेकर लॉन्ग की कोशिश कर सकते हैं। और अगर कल का हाई पार हुआ तो बड़ा पॉजिटिव होगा। लेकिन ट्रेड जो भी लें, एकदम टाइट SL के साथ ही लें।

बाजार: आज के संकेत

जियोपॉलिटिक्स फिर से फोकस में है, ईरान पर US का एक्शन अब थोड़े ही समय की बात है। ट्रंप ने कहा ईरान के लिए मदद आने वाली है। डॉनल्ड ट्रंप ने MIGA शब्द का इस्तेमाल किया: Make Iran Great again। ब्रेंट क्रूड $65/बैरल तक बढ़ गया। अगर ब्रेंट $70 के ऊपर गया तो भारत के लिए फिर से सिरदर्द होगा। भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर और US के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने फोन पर बात की। दोनों ने ट्रेड वार्ता, डिफेंस, एनर्जी और न्यूक्लियर को-ऑपरेशन पर चर्चा की। बड़ा फोकस क्रिटिकल मिनरल्स की सप्लाई चेन सुरक्षित करने पर था। दोनों पक्षों ने कॉल को 'पॉजिटिव और कंस्ट्रक्टिव बताया। US सुप्रीम कोर्ट आज रात टैरिफ पर अपना फैसला सुना सकता है, हालांकि गारंटी नहीं है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें