Market Strategy : क्या निफ्टी तोड़ेगा नवंबर का निचला स्तर, जानिए अनुज सिंघल ने क्यों कहा अब इस बाजार में बच के रहने की है जरूरत

अनुज सिंघल ने कहा कि बाजार का टेक्सचर बता रहा है कि नवंबर का निचला स्तर टूटेगा। निफ्टी, निफ्टी बैंक दोनों 200 DMA के नीचे टिक चुके हैं। निफ्टी बैंक ने पहले ही नवंबर का निचला स्तर तोड़ दिया है। निफ्टी में भी नवंबर का निचला स्तर 400 अंक दूर है, लेकिन सवाल ये है कि अगर नवंबर का निचला स्तर टूटा तो क्या होगा? अगर बजट में बड़ा कुछ नहीं हुआ तो बाजार काफी गिर सकता है

अपडेटेड Jan 08, 2025 पर 9:02 AM
Story continues below Advertisement
अनुज सिंघल ने कहा कि पहला सपोर्ट 23,600-23,650 (कल का निचला स्तर) पर है जबकि बड़ा सपोर्ट 23,450-23,550 (ऑप्शन जोन) पर है।

Market Strategy : बाजार की आगे की चाल और आउटलुक पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल का कहना है कि ये सबसे अच्छे निवेशकों के लिए भी बुरा दौर है। ये बाजार दलदल जैसा है, जितना जोर लगाओगे उतना फंसोगे। पोजीशनली शॉर्ट करके पैसा बन रहा है, लेकिन बीच-बीच में बाजार बड़ी रैली भी दे रहा है। पिछले गुरुवार ही निफ्टी में करीब 500 अंकों की रैली हुई थी। इंडेक्स ट्रेडिंग तभी करिए अगर डॉक्टर ने बोला वो करनी ही है। इस बाजार में रोज मूविंग एवरेज का मजाक बन रहा है। 200 DMA को तो बाजार ने धोबी का कुत्ता बना दिया है। ये फेज कबतक चलेगा ये कहना मुश्किल है। लेकिन एक बात साफ है, जो इस दौर से बचेगा वो बड़ा पैसा बनाएगा। जब अगली बार ट्रेंडिंग मार्केट होगी, आपके पास कैपिटल होनी चाहिए। पैसा ही नहीं बचाओगे तो अगली रैली में क्या करोगे?

आखिर FIIs बेच क्यों रहे हैं?

अनुज सिंघल ने कहा कि आज सुबह मैने सुना US बॉन्ड यील्ड 5.5% जा सकती है। इसका मतलब बिना कुछ करे डॉलर टर्म में 5.5% रिटर्न मिल रहा है। अब इसमें आप जोड़ लीजिए 3-4% rupee depreciation। Rupee terms में भारतीय बाजार ने पिछले साल 9% का रिटर्न दिया और इसपर भी अब टैक्स लगना शुरू हो गया है जो पहले नहीं था। FII को बुरा क्यों बोलें, वो तब आएंगे जब पैसा बनेगा। क्या आप अपना पैसा विदेश में 6% रिटर्न के लिए डालेंगे?

आप देश के बाहर तभी पैसा डालेंगे ना जब रिटर्न कम से कम दोगुने तो हों? ये FIIs वापस लौटेंगे लेकिन तभी जब इनको तस्वीर साफ दिखेगी। घरेलू निवेशक का पैसा तो अब भी उसी स्पीड से आ रहा है लेकिन अगर घरेलू निवेशक को निगेटिव रिटर्न मिलना शुरू हो तब क्या होगा? पिछले 9 साल में बाजार ने कभी निगेटिव रिटर्न नहीं दिया।


निफ्टी: क्या हम तोड़ेगे नवंबर का निचला स्तर?

अनुज सिंघल ने कहा कि बाजार का टेक्सचर बता रहा है कि नवंबर का निचला स्तर टूटेगा। निफ्टी, निफ्टी बैंक दोनों 200 DMA के नीचे टिक चुके हैं। निफ्टी बैंक ने पहले ही नवंबर का निचला स्तर तोड़ दिया है। निफ्टी में भी नवंबर का निचला स्तर 400 अंक दूर है, लेकिन सवाल ये है कि अगर नवंबर का निचला स्तर टूटा तो क्या होगा? अगर बजट में बड़ा कुछ नहीं हुआ तो बाजार काफी गिर सकता है। बजट में बड़ा राहत पैकेज आएगा तो बाजार में तेज उछाल आएगा, लेकिन इस बाजार में अभी पैसा रैली में बेचकर बन रहा है। जहां भी रैली फेल हो वहां बड़ा पैसा बेचकर बन रहा है। कल भी बाजार ने पहली रैली फेल होने पर सबसे बड़ी ट्रे़ड दी।

निफ्टी पर रणनीति

अनुज सिंघल ने कहा कि पहला सपोर्ट 23,600-23,650 (कल का निचला स्तर) पर है जबकि बड़ा सपोर्ट 23,450-23,550 (ऑप्शन जोन) पर है। वहीं पहला रजिस्टेंस 23,750-23,800 (कल का हाई) पर है। बड़ा रजिस्टेंस 23,850-23,950 (ऑप्शन जोन, 200 DMA) पर है। बिकवाली का जोन 23,750-23,800 पर है। शॉर्ट जोड़ने का जोन 23,800-23,850 पर है। शॉर्ट सौदों का SL- 23,950 लगाए। कल का निचला स्तर बचा तभी खरीदें, कल के निचले स्तर का SL रखें।

बैंक निफ्टी पर रणनीति

अनुज सिंघल ने कहा कि पहला सपोर्ट 49,900-50,000 (कल का निचला स्तर) पर है। बड़ा सपोर्ट 49,500-49,600 (ऑप्शन जोन) पर है। पहला रजिस्टेंस 50,400-50,500 (कल का हाई) पर है। बड़ा रजिस्टेंस 50,700-50,800 (200 DMA) पर है। 50,700-50,800 तक की हर रैली को बेचें, और स्टॉपलॉस 50,900 पर लगाए। कल का निचला स्तर बचा तभी खरीदें, कल के निचले स्तर का SL रखें।

Nifty Strategy for Today: निफ्टी-बैंक निफ्टी के लिए ये लेवल्स है अहम, इनसे हरगिज ना चूके नजर

(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।