Market technical view : बाजार में पुल बैक्स टिक नहीं पा रहे हैं। दो दिन की तेजी आज थमती दिख रही है। निफ्टी बैंक बाजार को संभालने की कोशिश कर रहा है। लेकिन निफ्टी आईटी का दबाव बाजार पर भारी पड़ रहा है। ऐसे में मार्केट टेक्निकल पर चर्चा करते हुए कोटक सिक्योरिटीज के इक्विटी रिसर्च हेड श्रीकांत चौहान ने कहा कि इस निफ्टी के लिए 25150 का लेवल काफी अहम है। अगर आज बाजार इस लेवल से नीचे बंद होता है तो वापस एक बार 25000-24900 का स्तर भी देख सकते हैं। इस समय 24900 का लेवल सबसे अहम हो गया है।
