Market This Week : सेंसेक्स और निफ्टी लगातार तीसरे हफ्ते लाल निशान में हुए बंद, रुपए ने तोड़ा गिरावट का सिलसिला

Market This Week :बीते हफ्ते BSE सेंसेक्स 276.32 अंक या 0.35% गिरकर 77,264.51 पर बंद हुआ। जबकि निफ़्टी 76.35 अंक या 0.21% गिरकर 24,175.65 पर बंद हुआ। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया,ग्लेनमार्क फ़ार्मा,LIC हाउसिंग फाइनेंस और लॉरस लैब्स की अगुवाई में निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 0.5% बढ़त लेकर सेटल हुआ

अपडेटेड Aug 29, 2026 पर 12:49 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Market This Week :छुट्टियों की वजह से छोटे रहे इस हफ्ते में रुपये ने लगातार दो हफ्तों की गिरावट का सिलसिला तोड़ दिया। यह अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 32 पैसे मजबूत होकर 95.38 रुपये पर बंद हुआ

Market This Week : उतार-चढ़ाव के बीच भारतीय शेयर बाजार लगातार तीसरे हफ्ते गिरावट के साथ बंद हुए। यह पिछले पांच महीनों में गिरावट का सबसे लंबा दौर है। मिले-जुले ग्लोबल संकेतों, बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव,कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और US बॉन्ड यील्ड में बढ़ोतरी ने निवेशकों के सेंटीमेंट पर निगेटिव असर डाला। हालांकि,घरेलू संस्थागत निवेशकों की तरफ से हो रहे मजबूत निवेश,मिड-कैप और स्मॉल-कैप सेगमेंट में तेजी और हफ्ते के आखिर में IT शेयरों में आई रिकवरी ने गिरावट को कम करने और वीकली गिरावट को सीमित करने में मदद की।

सेंसेक्स निफ्टी में दिखी गिरावट

बीते हफ्ते BSE सेंसेक्स 276.32 अंक या 0.35% गिरकर 77,264.51 पर बंद हुआ। जबकि निफ़्टी 76.35 अंक या 0.21% गिरकर 24,175.65 पर बंद हुआ। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया,ग्लेनमार्क फ़ार्मा,LIC हाउसिंग फाइनेंस और लॉरस लैब्स की अगुवाई में निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 0.5% बढ़त लेकर सेटल हुआ। वहीं,कैप्री ग्लोबल कैपिटल,IDBI बैंक,IFCI और एथर एनर्जी में दो अंकों की बढ़त के दम पर निफ्ट स्मॉलकैप 100 इंडेक्स में 0.5% का उछाल देखने को मिला।


अलग-अलग सेक्टर्स का प्रदर्शन मिलाजुला

अलग-अलग सेक्टर्स का प्रदर्शन मिला-जुला रहा। निफ्टी मेटल,IT,फार्मा और हेल्थकेयर इंडेक्स में 2% से ज्यादा की बढ़त हुई,जबकि निफ्टी कैपिटल मार्केट्स इंडेक्स में 1.5% की तेजी आई। दूसरी ओर निफ्टी FMCG,इंफ्रास्ट्रक्चर और ऑयल एंड गैस इंडेक्स में 1% की गिरावट आई। जबकि निफ्टी ऑटो और डिफेंस इंडेक्स भी लगभग 1% नीचे बंद हुए।

BSE लिस्टेड कंपनियों मार्केट कैप घटा

इस हफ्ते BSE में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइज़ेशन 1 लाख करोड़ रुपये से कुछ ज्यादा घट गया,जिसकी मुख्य वजह बड़ी कंपनियों के शेयरों में आई गिरावट थी। मार्केट वैल्यू में सबसे ज्यादा कमी रिलायंस इंडस्ट्रीज की वजह से आई,इसके बाद भारती एयरटेल,HDFC बैंक और महिंद्रा एंड महिंद्रा का नंबर रहा। दूसरी ओर कोटक महिंद्रा बैंक,टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और इंफोसिस इस हफ्ते सबसे ज्यादा वेल्थ क्रिएट करने वाली कंपनियां रहीं।

विदेशी निवेशकों की बिकवाली रही जारी

विदेशी संस्थागत निवेशक (FIIs) लगातार दूसरे हफ्ते भी नेट सेलर बने रहे और उन्होंने इस हफ्ते 20,260 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। वहीं,घरेलू संस्थागत निवेशकों (DIIs) ने बाजार को सहारा देना जारी रखा और हफ्ते के दौरान इक्विटी में 19,309.93 करोड़ रुपये का निवेश किया।

रुपए ने तोड़ा गिरावट का सिलसिला

छुट्टियों की वजह से छोटे रहे इस हफ्ते में रुपये ने लगातार दो हफ्तों की गिरावट का सिलसिला तोड़ दिया। यह अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 32 पैसे मजबूत होकर 95.38 रुपये पर बंद हुआ,जबकि 21 अगस्त को यह 95.70 रुपये पर बंद हुआ था। इस हफ्ते ग्लोबल मार्केट में उतार-चढ़ाव और करेंसी में हलचल के बीच,घरेलू करेंसी 95.32–95.75 रुपये के दायरे में कारोबार करती रही।

 

IT Stocks : आईटी में अब इंडेक्स के बजाय इंडिविजुअल स्टॉक्स पर करें फोकस, एकतरफा तेजी की उम्मीद नहीं

(डिस्क्लेमर: Moneycontrol,Network18 ग्रुप का हिस्सा है। Network18 को इंडिपेंडेंट मीडिया ट्रस्ट कंट्रोल करता है और रिलायंस इंडस्ट्रीज इसकी एकमात्र बेनिफिशियरी है।) 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।