Get App

Market This week: बाजार में लगातार तीसरे सप्ताह गिरावट रही जारी, इस हफ्ते रुपये ने दी 17 महीने की सबसे अच्छी वीकली क्लोजिंग

Market This week: 24 जनवरी को खत्म हुए हफ्ते में सेंसेक्स 428.87 अंक यानी 0.55 फीसदी की गिरावट के साथ 76,190.46 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 111 अंक यानी 0.47 फीसदी की गिरावट के साथ 23,092.20 के स्तर पर बंद हुआ

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 25, 2025 पर 10:40 AM
Market This week: बाजार में लगातार तीसरे सप्ताह गिरावट रही जारी,  इस हफ्ते रुपये ने दी 17 महीने की सबसे अच्छी वीकली क्लोजिंग
24 जनवरी को खत्म हुए हफ्ते में डॉलर के मुकाबले रुपये में मजबूती देखने को मिली। और इसने पिछले 17 महीनों में सबसे अच्छा वीकली क्लोजिंग दिया।

वीकली आधार पर इस हफ्ते भी बाजार लगातार तीसरे हफ्ते गिरा है। ट्रंप सरकार की नीतियां, लगातार एफआईआई की बिकवाली, मिलेजुले Q3 नतीजे और ग्लोबल मार्केट ने बाजार का सेटीमेंट खराब करने का काम किया है। बीते 3 महीने पहली बार वीकली आधार पर बाजार लगातार तीसरे हफ्ते गिरावट देखने को मिली। हालांकि रुपये में मजबूती और कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से बाजार को कुछ सहारा मिला है। 24 जनवरी को खत्म हुए हफ्ते में सेंसेक्स 428.87 अंक यानी 0.55 फीसदी की गिरावट के साथ 76,190.46 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 111 अंक यानी 0.47 फीसदी की गिरावट के साथ 23,092.20 के स्तर पर बंद हुआ।

बीएसई का लॉर्जकैप इंडेक्स बीते हफ्ते 1 फीसदी गिरकर बंद हुआ। Zomato, Polycab India, Jio Financial Services, Trent, IDBI Bank, ICICI Prudential Life Insurance Company में 8-13 फीसदी की गिरावट देखने को मिली। वहीं दूसरी तरफ Wipro, Kotak Mahindra Bank, UltraTech Cement, Britannia Industries, Grasim Industries, Bajaj Holdings & Investment में 4-13 फीसदी की बढ़त देखने को मिली।

बीते हफ्ते बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 2.3 फीसदी की गिरावट देखने को मिली। UNO Minda, Prestige Estates Projects, Oberoi Realty, Oil India, Godrej Properties, One 97 Communications (Paytm) में 10-15 फीसदी की गिरावट देखने को मिली। वहीं दूसरी तरफ Go Digit General Insurance, Coforge, MphasiS, Persistent Systems, Laurus Labs, United Breweries मिडकैप इंडेक्स का टॉप गेनर रहा।

बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स बीते हफ्ते 4.2 फीसदी की गिरावट लेकर बंद हुआ। Newgen Software Technologies, Cyient, India Cements, Pearl Global Industries, Netweb Technologies India, Sundaram-Clayton, Sterling and Wilson Renewable Energy, Ramkrishna Forgings में 18-26 फीसदी की गिरावट देखने को मिली। वहीं दूसरी तरफ MPS, Fairchem Organics, Capri Global Capital, Zensar Technologies, SML Isuzu, Jana Small Finance Bank, Ramco System, Vishnu Chemicals, Bombay Burmah Trading Corporation, Globus Spirits में 7-24 फीसदी की बढ़त देखने को मिली।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें