Stock Market : आज 18 दिसंबर को बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स- निफ्टी कमजोरी के साथ खुले हैं। फिलहाल सेंसेक्स करीब 140 अंक या 0.18 फीसदी गिरकर 84,428 के आसपास और निफ्टी करीब 50 अंक या 0.19 प्रतिशत गिरकर 25,770 के आसपास दिख रहा है। लगभग 907 शेयरों में तेज़ी दिख रही है। वहीं, 1280 शेयरों में गिरावट आई है। 150 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
