Get App

Market today : ग्लोबल सेंटीमेंट में सुधार के कारण Sensex-Nifty में तेजी की उम्मीद, इन अहम स्तरों पर रखें नजर

Stock Marke : मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि आगे 23,000 का स्तर निफ्टी 50 इंडेक्स के लिए एक बड़े रेजिस्टेंस के रूप में काम कर सकता है। ग्लोबल सेंटीमेंट में सुधार के कारण Sensex-Nifty में तेजी की उम्मीद है

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 15, 2025 पर 9:02 AM
Market today : ग्लोबल सेंटीमेंट में सुधार के कारण Sensex-Nifty में तेजी की उम्मीद, इन अहम स्तरों पर रखें नजर
ग्लोबल अनिश्चितताओं और अस्थिरता के बीच,आगे चलकर भारतीय बाजारों में उतार-चढ़ाव बने रहने की संभावना है। अमेरिकी टैरिफ के मोर्चे पर आगे की घटनाओं से निवेशकों को दिशा मिलने की संभावना है

Share Market : इस छोटे कारोबारी सप्ताह के पहले दिन सकारात्मक ग्लोबल संकेतों के दम पर घरेलू इंडेक्स निफ्टी और सेंसेक्स में 15 अप्रैल के कारोबारी सत्र में सकारात्मक शुरुआत होने की संभावना है। आज सुबह 8 बजे के आसपास GIFT निफ्टी इंडेक्स 375 अंक बढ़कर 23,292 पर कारोबार कर रहा था। इससे भारतीय इक्विटी बाजार में तेजी के साथ शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं।

कल वॉल स्ट्रीट में तेजी आई, आईफोन बनाने वाली एप्पल ने एसएंडपी 500 को सबसे ज्यादा सपोर्ट दिया। व्हाइट हाउस ने स्मार्टफोन और कंप्यूटर को नए टैरिफ से छूट दे दी है जिसका असर एप्पल पर देखने को मिला। डाउ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज में 0.78 फीसदी की बढ़त हुई, एसएंडपी 500 में 0.79 फीसदी की और नैस्डैक कंपोजिट में 0.64 फीसदी की तेजी देखने को मिली।

टैरिफ़ को लेकर बनी अनिश्चितता ने निवेशकों की उम्मीद को कमजोर कर दिया है। निवेशक इस बात को लेकर चिंतित हैं कि कंपनियां सप्लाई चेन का प्रबंधन कैसे करेंगी,क्योंकि आगे टैरिफ़ के मोर्चे पर और अधिक बदलाव की उम्मीद है।

वॉल स्ट्रीट से संकेत लेते हुए मंगलवार को शुरुआती कारोबार में एशियाई बाजारों में भी तेजी देखने को मिली है। एशियाई बाजारों में तेजी का रुख देखने को मिल रहा है। जापान के निक्केई में एक प्रतिशत से अधिक की तेजी देखने को मिली है। जबकि दक्षिण कोरिया के कोस्पी और कोसडैक इंडेक्सों में भी मजबूत बढ़त दर्ज की गई। हांगकांग के हैंग सेंग सूचकांक में भी 0.4 प्रतिशत की तेजी देखने को मिल रही है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें