Market trend : कमजोर शुरुआत के बाद बाजार में जोरदार रिकवरी,जानिए निफ्टी-बैंक निफ्टी में कमाई की रणनीति

Market trend : सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार का कहना है कि निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 25177-25221 पर और बड़ा रजिस्टेंस 25305-25365/25412 पर है। इसके लिए पहला बेस 24903-24961 पर और बड़ा बेस 24764/24791-24854 पर है

अपडेटेड Jan 27, 2026 पर 10:25 AM
Story continues below Advertisement
Nifty trend : चॉइस ब्रोकिंग के टेक्निकल रिसर्च एनालिस्ट आकाश शाह का कहना है कि टेक्निकल नज़रिए से निफ्टी अपने शॉर्ट-टर्म मूविंग एवरेज से नीचे ट्रेड कर रहा है,जो एक कमज़ोर सेटअप का संकेत देता है

Market trend : कमजोर शुरुआत के बाद बाजार में जोरदार रिकवरी देखने को मिल रही है। निफ्टी निचले स्तरों से करीब 200 अंक सुधरकर 25100 के ऊपर दिख रहा है। बैंक निफ्टी भी नीचे से 500 अंक सुधरा है। मिडकैप में भी खरीदारी देखने को मिल रही है। वहीं, वोलैटिलिटी इंडेक्स India VIX 7% उछलकर 15 के पार दिख रहा है। सुबह करीब 10 बजे के आसपास सेंसेक्स 303.62 अंक या 0.37 प्रतिशत बढ़कर 81,841.32 पर और निफ्टी 106.40 अंक या 0.42 प्रतिशत बढ़कर 25,155.05 पर दिख रहा था। मेटल के बाद सरकारी बैंक और डिफेंस और कैपिटल मार्केट शेयरों में ज्यादा तेजी है। तीनों सेक्टर इंडेक्स करीब एक फीसदी मजबूती के साथ कारोबार कर रहे हैं। साथ ही IT, फार्मा और एनर्जी में भी रौनक है। लेकिन रियल्टी और ऑटो शेयरों में दबाव देखने को मिल रहा है।

रिजल्ट का असर

कमजोर नतीजों के बाद कोटक महिंद्रा बैंक टूटा है। ये शेयर करीब 4 फीसदी टूटकर निफ्टी का टॉप लूजर बना है। तीसरी तिमाही में बैंक का मुनाफा अनुमान से कम रहा है। वहीं रिजल्ट के बाद नुवामा, JSW एनर्जी और गोदरेज कंज्यूमर 5-8 फीसदी फिसले है। तीनों शेयर वायदा के टॉप लूजर्स में शामिल हैं।


अब क्या हो रणनीति

निफ्टी पर रणनीति : सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार का कहना है कि निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 25177-25221 पर और बड़ा रजिस्टेंस 25305-25365/25412 पर है। इसके लिए पहला बेस 24903-24961 पर और बड़ा बेस 24764/24791-24854 पर है। शुक्रवार को भारी बिकवाली रही। सिर्फ बिकवाली और उछाल में बिकवाली कारगर रही। निफ्टी 200DEMA के नीचे बंद हुआ। FIIs की कैश में भारी बिकवाली हुई है। इंडेक्स में तगड़ी बिकवाली रही। नेट शॉर्ट बढ़कर 2.27 Lk रह हैं, जो काफी ज्यादा है। आज एक्सपायरी के दिन 25200 से कॉल राइटर्स की शुरुआत हुई है, फिर 25300-400-500 पर कॉल राइटर्स हैं। 25000 पर पुट राइटर्स फिर नीचे की ओर 24800-600 पर हैं, जबकि आज ग्लोबल हैंडओवर काफी मिक्स है।

ओवरसोल्ड जोन से फिसलने के बाद एक्सपायरी को देखते हुए आज 25000 की अपने आप में काफी अहमियत है। सेटअप के मुताबिक 25177/221 से 24961-24903 के बीच प्राइस संभव है। इस के बीच ट्रेड करने की राय है। 25221 के ऊपर टिका तो निफ्टी शॉर्ट करविंग के चरण में एंट्री करेगा, फिर रजिस्टेंस-2 भी दिख सकता है। टेक्निकल और एक्सपायरी सेटअप के मुताबिक बेस-1 (24961-903) पर अंतिम सपोर्ट होगा। अगर 24903 के नीचे फिसला तो निफ्टी में 24854/791/764 के लिए नया क्लस्टर जोन खुलेगा।

बैंक निफ्टी पर रणनीति

वीरेंद्र कुमार का कहना है कि बैंक निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 58791-58973/59087 पर और बड़ा रजिस्टेंस 59373-59547 पर है। इसके लिए पहला बेस- 58089-58248 पर और बड़ा बेस 57656-57865 पर है। शुक्रवार को भारी मुनाफावसूली हुई। यहां पर भी अहम एवरेजेज टूटे। HDFC बैंक में ज्यादा दबाव रहा। अब PSUs बैंकों में भी बिकवाली देखने को मिली। 59000 पर कॉल राइटर्स है, मतलब यहां भारी रजिस्टेंस और सप्लाई प्वाइंट है। 58500/58000 पर पुट राइटर्स हैं, लेकिन प्राइस पहले से 58500 के नीचे है। 58000 पर अहम सपोर्ट है।

इस सेटअप के मुताबिक बेचने/उछाल में बिकवाली की रणनीति बेहतर होगी, लेकिन ठीक लेवल पर। रजिस्टेंस-1 के करीब बिकवाली का जोन आएगा और इस बिकवाली का लक्ष्य नीचे बेस-1 होगा। बेस-1 अहम सपोर्ट है और यहां से वाजिब पुलबैक की उम्मीद है। बेस-1 पर शॉर्ट सौदों को चेक करें, सिर्फ 58973/59087 के ऊपर शॉर्ट करविंग शुरू होगी।

चॉइस ब्रोकिंग के टेक्निकल रिसर्च एनालिस्ट आकाश शाह का कहना है कि टेक्निकल नज़रिए से निफ्टी अपने शॉर्ट-टर्म मूविंग एवरेज से नीचे ट्रेड कर रहा है,जो एक कमज़ोर सेटअप का संकेत देता है। 25,200–25,300 का ज़ोन अब तत्काल रेजिस्टेंस के तौर पर देखा जा रहा है। इस एरिया की तरफ कोई भी पुलबैक सेलिंग प्रेशर ला सकता है। नीचे की तरफ, 25,000 एक ज़रूरी साइकोलॉजिकल और टेक्निकल सपोर्ट बना हुआ है। इस लेवल से नीचे निर्णायक ब्रेकडाउन शॉर्ट टर्म में 24,950–24,900 के एरिया की तरफ कमज़ोरी को बढ़ा सकता है। मोमेंटम इंडिकेटर कमज़ोर बने हुए हैं, हालांकि ओवरसोल्ड स्थितियों के कारण कुछ समय के लिए, स्टॉक-स्पेसिफिक रिलीफ रैली हो सकती है।

 

Market cues: बाजार में कंसोलीडेशन रहेगा जारी, निफ्टी के लिए 24900 पर सपोर्ट

 

डिस्क्लेमर:मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।