Market trend : बैंकिंग शेयरों ने आज बाजार पर दबाव बनाया है। बैंक निफ्टी 600 अंक से ज्यादा फिसला है। निफ्टी भी 100 अंक से ज्यादा गिरकर 24650 के करीब दिख रहा है। हालांकि मिडकैप और स्मॉलकैप बढ़त के साथ आज आउटपरफॉर्म कर रहे हैं। INDIA VIX भी 3% से ज्यादा ऊपर है। डिफेंस शेयरों में आज अच्छी तेजी देखने को मिल रही है। निफ्टी का डिफेंस इंडेक्स करीब तीन फीसदी चढ़ा है। मजगांव 7 फीसदी से ज्यादा उछलकर वायदा का टॉप गेनर बना है। साथ ही BDL और सोलार भी वायदा में सबसे ज्यादा चढ़ने वाले शेयरों में शामिल हैं।
डिफेंस के अलावा कैपिटल गुड्स और IT शेयरों में भी तेजी है। दोनों सेक्टर इंडेक्स 1.25 फीसदी से ज्यादा ऊपर दिख रहे हैं। कैपिटल गुड्स में पावर इंडिया, BHEL और सीमेंस एक से दो फीसदी ऊपर कारोबार कर रहे हैं। वहीं NBFCs, ऑटो और रियल्टी शेयरों में आज दबाव दिख रहा है। 10 बजे के आसपास सेंसेक्स 458.30 अंक या 0.57 फीसदी गिरकर 79,557.60 पर और निफ्टी 137.60 अंक या 0.56 फीसदी गिरकर 24,628.30 पर दिख रहा था।
जियोजित इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के चीफ मार्केट स्ट्रैटेजिस्ट आनंद जेम्स ने कहा कि पिछले दिन का टारगेट हासिल करने के बाद निफ्टी में कंसोलिडेशन देखने को मिल सकता है। उन्होंने कहा, "कल का 24,840 का टारगेट हासिल करने के बाद,आज कंसोलिडेशन की उम्मीद है। मॉर्निंग स्टार कैंडलस्टिक पैटर्न बनने से हमें आगे तेजी की संभावना दिख रही है। निफ्टी के लिए शॉर्ट टर्म टारगेट 25,000–25,150–25,480 पर दिख रहा है। वहीं, अगर निफ्टी 24,530 से ऊपर टिकने में कामयाब नहीं रहता तो इसमें 24,000–23,550 की गिरावट देखने को मिल सकती है।"
बाजार में आगे क्या हो रणनीति इस पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार ने कहा कि निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 24796-24866 पर और बड़ा रजिस्टेंस 24941-24989/25042 (50 WEMA) पर है। इसके लिए पहला बेस 24478-24628 पर और बड़ा बेस 24269/24337-24394 पर है। कल हल्की सी शॉर्ट कवरिंग में निफ्टी 24800 तक गया लेकिन इसमें जान नहीं थी। US बाजारों में तेज बिकवाली हुई, FIIs अब भी बेच रहे हैं, इंडेक्स में हल्की खरीदारी गिफ्ट निफ्टी में तेज गिरावट, इस हालत में ट्रेड बताना संभव नहीं है।
आज पहला बेस बेहद अहम है। 24622-24478 के नीचे गिरावट और बढ़ेगी और दूसरे बेस का रास्ता खुलेगा। पहले बेस के ऊपर या फिर शुरुआती गिरावट के बाद संभला तो तेजी बढ़ सकती है। रूस से तेल खरीदने पर छूट से थोड़ी राहत मिल सकती है।
बैंक निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 58973-59209 पर और बड़ा रजिस्टेंस 59461-59659/59766 पर है। इसके लिए पहला बेस 58389-58536 पर और बड़ा बेस 58067-58219 पर है। बैंक अब भी काफी कमजोर हैं। सबसे मजबूत SBI भी 20 DEMA के नीचे फिसल गया है। जब तक 58973-59209 के नीचे हैं, कमजोरी और बढ़ेगी। शुरुआती गिरावट में पहला बेस बचा, पुलबैक भी संभव है। पहले रजिस्टेंस पर अटके तो ऊपरी स्तरों पर बिकवाली का मौका भी मिलेगा। पहले रजिस्टेंस के ऊपर ही मजबूती/शॉर्टकवरिंग संभव है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।