Get App

Market trend : बैंकिंग शेयरों ने बाजार पर बनाया दबाव, जानिए निफ्टी-बैंक निफ्टी में आज कैसे हो सकती है कमाई

Market trend : डिफेंस के अलावा कैपिटल गुड्स और IT शेयरों में भी तेजी है। दोनों सेक्टर इंडेक्स 1.25 फीसदी से ज्यादा ऊपर दिख रहे हैं। कैपिटल गुड्स में पावर इंडिया, BHEL और सीमेंस एक से दो फीसदी ऊपर कारोबार कर रहे हैं

Sudhanshu Dubeyअपडेटेड Mar 06, 2026 पर 11:04 AM
Market trend : बैंकिंग शेयरों ने बाजार पर बनाया दबाव, जानिए निफ्टी-बैंक निफ्टी में आज कैसे हो सकती है कमाई
Bank Nifty View : बैंक निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 58973-59209 पर और बड़ा रजिस्टेंस 59461-59659/59766 पर है। इसके लिए पहला बेस 58389-58536 पर और बड़ा बेस 58067-58219 पर है

Market trend : बैंकिंग शेयरों ने आज बाजार पर दबाव बनाया है। बैंक निफ्टी 600 अंक से ज्यादा फिसला है। निफ्टी भी 100 अंक से ज्यादा गिरकर 24650 के करीब दिख रहा है। हालांकि मिडकैप और स्मॉलकैप बढ़त के साथ आज आउटपरफॉर्म कर रहे हैं। INDIA VIX भी 3% से ज्यादा ऊपर है। डिफेंस शेयरों में आज अच्छी तेजी देखने को मिल रही है। निफ्टी का डिफेंस इंडेक्स करीब तीन फीसदी चढ़ा है। मजगांव 7 फीसदी से ज्यादा उछलकर वायदा का टॉप गेनर बना है। साथ ही BDL और सोलार भी वायदा में सबसे ज्यादा चढ़ने वाले शेयरों में शामिल हैं।

डिफेंस के अलावा कैपिटल गुड्स और IT शेयरों में भी तेजी है। दोनों सेक्टर इंडेक्स 1.25 फीसदी से ज्यादा ऊपर दिख रहे हैं। कैपिटल गुड्स में पावर इंडिया, BHEL और सीमेंस एक से दो फीसदी ऊपर कारोबार कर रहे हैं। वहीं NBFCs, ऑटो और रियल्टी शेयरों में आज दबाव दिख रहा है। 10 बजे के आसपास सेंसेक्स 458.30 अंक या 0.57 फीसदी गिरकर 79,557.60 पर और निफ्टी 137.60 अंक या 0.56 फीसदी गिरकर 24,628.30 पर दिख रहा था।

जियोजित इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के चीफ मार्केट स्ट्रैटेजिस्ट आनंद जेम्स ने कहा कि पिछले दिन का टारगेट हासिल करने के बाद निफ्टी में कंसोलिडेशन देखने को मिल सकता है। उन्होंने कहा, "कल का 24,840 का टारगेट हासिल करने के बाद,आज कंसोलिडेशन की उम्मीद है। मॉर्निंग स्टार कैंडलस्टिक पैटर्न बनने से हमें आगे तेजी की संभावना दिख रही है। निफ्टी के लिए शॉर्ट टर्म टारगेट 25,000–25,150–25,480 पर दिख रहा है। वहीं, अगर निफ्टी 24,530 से ऊपर टिकने में कामयाब नहीं रहता तो इसमें 24,000–23,550 की गिरावट देखने को मिल सकती है।"

निफ्टी पर रणनीति

सब समाचार

+ और भी पढ़ें