Market Trend : बाजार पर तेजड़ियों की पकड़ ढ़ीली, कमजोर बाजार में भी इस कैपिटल मार्केट शेयर में दिख रहा दम

Market Trend : पंकज रांदड़ ने कहा कि कल निफ्टी शुरुआत के कुछ ही घंटों तक एक बढ़िया ट्रेंड में चला और उसके बाद में तेजी फिजल आउट होती दिखा। कल एक क्लासिकल गैप फील होते हुए नजर आया। मार्केट में ऊपरी लेवल से जो गिरावट उसके बाजार की स्ट्रेंथ लूज होती हुई दिख रही है

अपडेटेड Sep 04, 2026 पर 8:02 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Market Trend : पंकज रांदड़ ने कहा अब निफ्टी के लिए 23800 पर बड़ा सपोर्ट नजर आ रहा है। अब अगर मार्केट और भी नीचे जाता है तो हमें 23600-23500 तक के दरवाजे खुल सकते हैं

Market Trend : 3 सितंबर को सेंसेक्स एक्सपायरी वाले दिन बाजार में ऊपरी स्तर से मुनाफावसूली हुई। निफ्टी और सेंसेक्स ऊपरी स्तर से फिसलकर बंद हुए। मिडकैप,स्मॉलकैप शेयरों में खरीदारी रही,वहीं निफ्टी बैंक इंडेक्स बढ़त पर बंद हुआ। निफ्टी 41 प्वाइंट गिरकर 23,873 पर बंद हुआ। सेंसेक्स 417 प्वाइंट गिरकर 76,153 पर बंद हुआ। बैंक निफ्टी 209 प्वाइंट चढ़कर 57,381 पर बंद हुआ। मिडकैप 234 प्वाइंट चढ़कर 63,235 पर बंद हुआ। रियल्टी और केमिकल शेयरों में खरीदारी देखने को मिली।

बाजार की आगे की चाल पर बात करते हुए इक्विनॉक्स रिसर्च एंड एडवाइजर्स के पंकज रांदड़ ने कहा कि कल निफ्टी शुरुआत के कुछ ही घंटों तक एक बढ़िया ट्रेंड में चला और उसके बाद में तेजी फिजल आउट होती दिखा। कल एक क्लासिकल गैप फील होते हुए नजर आया। मार्केट में ऊपरी लेवल से जो गिरावट उसके बाजार की स्ट्रेंथ लूज होती हुई दिख रही है। ऐसा लग रहा है कि जब तक हम लोग 23,950 के करीब थे तब तक खरीदारी के मौके थे। लेकिन अब मार्केट की पकड़ कहीं ना कहीं ढीली होती जा रही है। अब निफ्टी के लिए 23800 पर बड़ा सपोर्ट नजर आ रहा है। अब अगर मार्केट और भी नीचे जाता है तो हमें 23600-23500 तक के दरवाजे खुल सकते हैं।

बैंक निफ्टी में भी जो ट्रेड था वह एक गैप फिलिंग की तरफ ही गया हुआ है। ऊपरी लेवल से मार्केट फिज़ल आउट होते हुए दिखे हैं। बैंक निफ्टी 57,780 के नीचे आकर बंद हुआ है। लोअर टाइम फ्रेम के ऊपर एक बड़ा सपोर्ट जो है वह ब्रेक होते हुए नजर आ रहा है। अब इसके लिए फाइनल सपोर्ट 57,300 के आसपास का है। अगर बैंक निफ्टी का यह सपोर्ट भी टूटता है तो फिर इसमें नीचे की तरफ 56400 तक की गिरावट आ सकती है।


Market cues : बाजार में गिरावट का रुख बने रहने की संभावना, उछाल पर बिकवाली की रणनीति करेगी काम

पंकज रांदड़ की टॉप पिक

उन्होंने आगे कहा कि इंडेक्स में कमजोरी के बावजूद हमें मजबूत स्टॉक स्पेसिफिक एक्शन देखने को मिला है। कमजोर बाजार में कुछ शेयर अच्छा परफॉर्म करते हुए नजर आए हैं। ऐसे ही शेयरों में BSE भी शामिल है। काफी दिनों से इसने एक तगड़ी गिरावट का सामना किया है। अब लगता है कि बीएसई के स्टॉक के अंदर एक स्पार्क। यह ट्रेडिंग पॉइंट ऑफ़ व्यू से मुझे काफी अच्छा दिख रहा है। बीएसई के फ्यूचर्स में 3320 रुपए की रेंज में इसमें खरीदारी की सलाह रहेगी। यहां 3185 रुपए का एक स्टॉप लॉस मेंटेन करके चलना है। इस स्टॉक में 3395 रुपए का टारगेट देखने को मिल सकता है।

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।