Get App

Market trend : गिरावट में खरीदारी करें और लॉन्ग कैरी करें, ग्लोबल संकेतों से ज्यादा घबराने की जरूरत नहीं

Market trend : अनुज सिंघल ने कहा कि निफ्टी ने अब तक हायर लो (higher low) बनाया है। अगर निफ्टी 25,245 के पार हुआ तो हायर हाई (higher high) भी बनेगा। बाजार में एक बार फिर 'गिरावट में खरीदारी' का टेक्स्चर है। उम्मीद के मुताबिक बैंक निफ्टी ने तेजी को लीड किया है। उम्मीद के मुताबिक IT भी बॉटम आउट हुआ है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 16, 2025 पर 3:09 PM
Market trend : गिरावट में खरीदारी करें और लॉन्ग कैरी करें, ग्लोबल संकेतों से ज्यादा घबराने की जरूरत नहीं
अनुज ने कहा कि अब एक दिन पहले के लो के स्टॉप लॉस के साथ लॉन्ग रहें। बैंक निफ्टी पहले से ही मजबूत है। IT से सहारा मिलने की उम्मीद है। गिरावट में खरीदारी करें और लॉन्ग कैरी करें

Stock market : बैंकिंग शेयरों के दम पर बाजार में जोरदार रिकवरी देखने को मिली है। निचले स्तरों से निफ्टी 100 अंक से ज्यादा चढ़कर 25200 के पार चला गया है। SBI, HDFC बैंक, इंफोसिस और L&T ने जोश भर दिया है। 250 अंकों की तेजी के साथ बैंक निफ्टी आउटपरफॉर्म कर रहा है। मिडकैप और स्मॉलकैप में भी खरीदारी देखने को मिल रही है। सरकारी बैंकों में आज तूफानी तेजी है। निफ्टी PSU बैंक इंडेक्स दो परसेंट से ज्यादा चढ़ा है। यूनियन बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा और PNB दो से तीन परसेंट चढ़े हैं। साथ ही IT, FMCG और फार्मा में भी खरीदारी है। लेकिन मेटल और ऑटो में हल्का दबाव है।

बाजार के लिए अच्छा दिन

बाजार के आगे की चाल पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि निफ्टी ने अब तक हायर लो (higher low) बनाया है। अगर निफ्टी 25,245 के पार हुआ तो हायर हाई (higher high) भी बनेगा। बाजार में एक बार फिर 'गिरावट में खरीदारी' का टेक्स्चर है। उम्मीद के मुताबिक बैंक निफ्टी ने तेजी को लीड किया है। उम्मीद के मुताबिक IT भी बॉटम आउट हुआ है। कल हमने राय दी थी कि HCL टेक के नतीजों के साथ IT बॉटम आउट होगा। अब यहां से अगर नतीजे अच्छे आए तो पॉजिटिव होगा।

बाजार: अब क्या हो रणनीति?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें