Market trend : बाजार की चाल सपाट, एक्सपर्ट्स से जाने निफ्टी और बैंक निफ्टी में आज क्या हो कमाई की रणनीति

Market trend : सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार का कहना है कि निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 24392-24433 पर और बड़ा रजिस्टेंस 24489-24515 (20WEMA)पर है। इसके लिए पहला बेस 24196 (50DEMA)/24224-24276 और बड़ा बेस 24089-24141 पर है

अपडेटेड Apr 20, 2026 पर 10:04 AM
Story continues below Advertisement
Market view : बैंक निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 56889-57089 पर और बड़ा रजिस्टेंस 57291-57489/57589 पर है। इसके लिए पहला बेस 56078-56189 पर और बड़ा बेस 55638-55788 पर है

Market trend : सोमवार को उतार-चढ़ाव भरी शुरुआत के बाद सेंसेक्स और निफ्टी मामूली बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और मध्य-पूर्व में फिर से बढ़े भू-राजनीतिक तनाव के चलते कुछ चुनिंदा बड़ी कंपनियों में आई तेजी ने बाजार को गिरने से बचाए रखा। सुबह 9:20 बजे के आसपास, BSE सेंसेक्स 50 अंकों से ज़्यादा की बढ़त के साथ 78,544 पर और NSE निफ्टी 24,350 के ठीक ऊपर कारोबार कर रहा था। ऐसे में सवाल है कि बाजार में आज क्या हो कमाई की रणनीति?

निफ्टी पर रणनीति

सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार का कहना है कि निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 24392-24433 पर और बड़ा रजिस्टेंस 24489-24515 (20WEMA)पर है। इसके लिए पहला बेस 24196 (50DEMA)/24224-24276 और बड़ा बेस 24089-24141 पर है। पिछले कारोबारी दिन निफ्टी को मजबूत क्लोजिंग और रिवर्सल मिला, बेस-1 पर गिरावट में खरीदारी कारगर रहा, 24366 भी मिला। FIIs की कैश में मजबूत खरीदारी दिखी। इंडेक्स शॉर्ट कवर हुए,नेट शॉर्ट्स घटकर 1.90 लाख पर आ गए। DII की भारी बिकवाली अब बड़ी चुनौती है। इसका मतलब ये है कि इंड्राडे में गिरावट और कंसोलिडेशन संभव है।


24500-24800 पर कॉल राइटर्स हावी और पुट राइटर्स 24200 पर जमे (50DEMA के पास) हैं। दिन के लिहाज से इंट्राडे बेस 24276-24224, पोजिशनल और डीप बेस 24141-24089 होगा। शुक्रवार को गिफ्ट निफ्टी में तेजी और क्रूड में गिरावट अब लगभग पूरी तरह से खत्म हो गया है। 24392/24433 पर पहली बाधा है, इसके बाद निफ्टी रजिस्टेंस-2 की ओर बढ़ेगा। रजिस्टेंस-2 पर कॉल राइटर्स और 20WEMA है,इसके ऊपर शॉर्ट कवरिंग और लॉन्ग जुड़ेंगे।

अगर 24515 टिका तो डेली चार्ट के मुताबिक ऊपर 24676 फिर 24820 भी दिख सकता है। लेकिन उस जोन तक जाने के लिए 24820 पार करना और इसके ऊपर क्लोजिंग अहम होगी। अगर निफ्टी इसे पार नहीं पाया तो निचले स्तर दिखेंगे,तब नीचे 24371-24276-24224 भी संभव है।

बैंक निफ्टी पर रणनीति

बैंक निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 56889-57089 पर और बड़ा रजिस्टेंस 57291-57489/57589 पर है। इसके लिए पहला बेस 56078-56189 पर और बड़ा बेस 55638-55788 पर है। वीकली चार्ट पर अहम लेवल पर क्लोजिंग हुई है। डेली चार्ट पर 200DEMA बाधा बना हुआ है। शुक्रवार को बेस-1 पर गिरावट में खरीदारी करने ने खूबसूरती से काम किया। आज HDFC बैंक, ICICI बैंक ने नतीजों का रिएक्शन दिखेगा। शुक्रवार को क्रूड में बड़ी गिरावट लगभग पूरी तरह से रिकवरी हो चुकी है।

बैंक निफ्टी के लिए पहली बाधा 56889 पर,इसके ऊपर 57089 बड़ी बाधा है। इसके ऊपर स्विंग संभव है। 57089 के ऊपर बैंक निफ्टी 57291-57489 और फिर 57589 तक जाएगा। रजिस्टेंस-1 को पार नहीं किया तो नीचे 56377-56189-56078 भी दिखेगा।

एक्सिस सिक्योरिटीज के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट, रिसर्च (रिसर्च हेड), राजेश पालवीय का कहना है किनिफ्टी ने पिछला हफ़्ता 303 अंकों की बढ़त के साथ बंद किया। वीकली चार्ट पर,इंडेक्स ने 'हायर हाई–हायर लो'स्ट्रक्चर के साथ एक मज़बूत बुलिश कैंडल बनाई है,जो पिछले हफ़्ते के हाई से ऊपर बंद हुई और एक पॉज़िटिव रुझान का संकेत देती है। हालांकि,इंडेक्स 24,415 पर एक अहम रेजिस्टेंस लेवल के करीब पहुंच रहा है जो 9 मार्च के बेयरिश गैप का ऊपरी बैंड है। 24,500 के ऊपर एक निर्णायक चाल बढ़त को 24,762 (फरवरी–मार्च की गिरावट का 61.8 प्रतिशत फ़िबोनाची रिट्रेसमेंट)और 25,000 के लेवल की ओर तेज कर सकती है।

दूसरी तरफ, 24,000–23,900 के ज़ोन से नीचे जाने पर 23,555 के वीकली लो का फिर से सामना हो सकता है। पोजीशनल नज़रिए से,इंडेक्स 22,200 के पास एक शॉर्ट-टर्म बेस बना रहा है,जहां जून 2024 से चली आ रही मीडियम-टर्म ऊपर की ओर जाने वाली ट्रेंडलाइन एक अहम स्ट्रक्चरल सपोर्ट के तौर पर काम कर रही है। इससे बड़े बुलिश फ्रेमवर्क को और मज़बूती मिल रही है। वीकली RSI अपनी रेफरेंस लाइन से ऊपर बनी हुई है,जो लगातार बने पॉजियिव मोमेंटम का संकेत है। कुल मिलाकर,ट्रेंड पॉजिटिव बना हुआ है। US-ईरान बातचीत से जुड़ी घटनाएं बाजार की आगे की दिशा तय करने के लिए एक अहम ट्रिगर का काम करेंगी।

अहम रेजिस्टेंस: 24,500, 24,650

अहम सपोर्ट: 24,200, 24,100

रणनीति: Nifty Futures को 24,250 के आस-पास खरीदें, 24,100 का स्टॉप-लॉस रखें और 24,550–24,650 का लक्ष्य निर्धारित करें।

Market cues : बाजार में शॉर्ट टर्म तेजी का रुझान बरकरार, निफ्टी के लिए 24100 पर तत्काल सपोर्ट

Bank Nifty पर राजेश पालवीय की राय

Bank Nifty ने पिछला हफ़्ता 653 अंकों की बढ़त के साथ क्लोज किया। वीकली चार्ट पर,बैंकिंग इंडेक्स ने 'हायर हाई–हायर लो'स्ट्रक्चर के साथ एक बुलिश कैंडल बनाई है,जो पिछले हफ़्ते के हाई से ऊपर बंद हुई है। यह एक पॉज़िटिव रुझान का संकेत है। तकनीकी रूप से,57,000 के ऊपर एक निर्णायक चाल नई खरीदारी को बढ़ावा दे सकती है,जिससे इंडेक्स 57,700–58,200 के स्तरों की ओर बढ़ सकता है।

दूसरी ओर, 56,000 के नीचे जाने पर कमज़ोरी आ सकती है,जिससे इंडेक्स 55,000–54,400 की ओर खिसक सकता है। आने वाले हफ़्ते में,Bank Nifty के 58,200–54,400 की रेंज में पॉज़िटिव रुझान के साथ ट्रेड करने की उम्मीद है। इसके अलावा,मोमेंटम इंडिकेटर्स भी सपोर्टिव बने हुए हैं। वीकली RSI और स्टोकेस्टिक ऑसिलेटर दोनों ही अपनी रेफरेंस लाइनों से ऊपर चल रहे हैं,जो मज़बूत बुलिश मोमेंटम का संकेत है।

अहम रेजिस्टेंस: 56,700, 57,000

अहम सपोर्ट: 56,350, 56,150

रणनीति: Bank Nifty Futures को 56,400 के आसपास खरीदें, 56,200 का स्टॉप-लॉस रखें और 56,800–57,000 का लक्ष्य निर्धारित करें।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।