Market trend : सोमवार को उतार-चढ़ाव भरी शुरुआत के बाद सेंसेक्स और निफ्टी मामूली बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और मध्य-पूर्व में फिर से बढ़े भू-राजनीतिक तनाव के चलते कुछ चुनिंदा बड़ी कंपनियों में आई तेजी ने बाजार को गिरने से बचाए रखा। सुबह 9:20 बजे के आसपास, BSE सेंसेक्स 50 अंकों से ज़्यादा की बढ़त के साथ 78,544 पर और NSE निफ्टी 24,350 के ठीक ऊपर कारोबार कर रहा था। ऐसे में सवाल है कि बाजार में आज क्या हो कमाई की रणनीति?
