Market trend : निफ्टी की वीकली एक्सपायरी के दिन बाजार में बहार लौटी है। निफ्टी 200 प्वाइंट से ज्यादा चढ़कर 24250 के करीब पहुंचा है। बैंकिंग शेयरों ने कमाल दिखाया है। बैंक निफ्टी करीब 800 प्वाइंट चढ़ा है। मिडकैप और स्मॉलकैप में भी रौनक है। वोलैटिलिटी इंडेक्स INDIA VIX 17 फीसदी नीचे आया है।
JV की मंजूरी के बाद डिक्सन टेक का शेयर जोर दौड़ा है। 5% से ज्यादा चढ़कर ये शेयर वायदा के टॉप गेनर्स में शामिल रहा। साथ ही पिडिलाइट में भी रौनक रही। फेडरल बैंक और मैक्स फाइनेंशियल मजबूती के साथ कारोबार कर रहे हैं। कैपिटल मार्केट सेक्टर आज 3% भागा है। BSE और CAMS में तीन से चार परसेंट का उछाल देखने को मिल रहा है।
इस बीच आज आए आंकड़ों से पता चलता है कि बाजार की गिरावट का निवेशकों ने जमकर फायदा उठाया है। फरवरी में Equity Mutual Fund में निवेश 8% बढ़ा है। मिडकैप, स्मॉलकैप में जमकर निवेश हुआ है। हालांकि Gold ETFs में निवेश 78 परसेंट घटा है। SIP इनफ्लो में भी 3.75 परसेंट की गिरावट आई है।
ऑटो, NBFCs और सरकारी बैंकों में अच्छी खरीदारी आई है। तीनों सेक्टर इंडेक्स करीब दो परसेंट चढ़े हैं। ऑटो में मदरसन,TVS मोटर और हीरो मोटर्स 3 फीसदी से ज्यादा चढ़े हैं। वहीं NBFCs में श्रीराम फाइनेंस 8 फीसदी के उछाल के साथ वायदा का टॉप गेनर बना है। लेकिन IT शेयरों में करीब एक फीसदी का दबाव देखने को मिल रहा है।
बाजार में रिकवरी वाला दिन
बाजार की आगे की चाल पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि बाजार में रिकवरी आई है लेकिन इस पर भरोसा नहीं है। बैंक निफ्टी में करीब 1000 प्वाइंट की रैली है। आज सुबह 1000-1500 प्वाइंट रैली की बात हुई थी। निफ्टी और बैंक निफ्टी अब काफी अहम जोन में हैं। आज की क्लोजिंग काफी महत्वपूर्ण है। IT शेयर आज भी दबाव में हैं। बैंक्स और ऑटो में रौनक लौटी है। श्रीराम फाइनेंस सबसे शानदार तेजी है।
ब्रेंट क्रूड वापस 90 डॉलर प्रति बैरल पर वापस आ गया है। अगर क्रूड 80 डॉलर के नीचे आया तो बड़ी रैली आएगी। लेकिन अगर फिर 100 डॉलर के पार गया तो हाल का लो टूटेगा. इस समय सबसे बड़ा रिस्क ओवरनाइट पोजिशन का है, मगर मजबूत शेयरों को गिरावट में खरीदने के फायदे हैं भी हैं। श्रीराम फाइनेंस एक उदाहरण है। कल यह शेयर 2 फीसदी गिरा था। लेकिन आज यह 7 फीसदी ऊपर है।
निफ्टी-बैंक निफ्टी पर रणनीति
अनुज सिंघल ने कहा कि निफ्टी के लिए 24,300 पर काफी रजिस्टेंस है। 24,300 पार हुआ तो 24,500 की जगह बनेगी। अब 24,000-24,050 पर बड़ा सपोर्ट है। बैंक निफ्टी में 57,500 तक की जगह है। वहां पर टेक्स्चर का टेस्ट होगा।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।