Market trend : निफ्टी की वीकली एक्सपायरी के दिन बाजार में बहार लौटी है। निफ्टी 200 प्वाइंट से ज्यादा चढ़कर 24250 के करीब पहुंचा है। बैंकिंग शेयरों ने कमाल दिखाया है। बैंक निफ्टी करीब 800 प्वाइंट चढ़ा है। मिडकैप और स्मॉलकैप में भी रौनक है। वोलैटिलिटी इंडेक्स INDIA VIX 17 फीसदी नीचे आया है।
