Market trend : खराब ग्लोबल संकेतों के बीच निफ्टी-सेंसेक्स कर सकते हैं सुस्त शुरुआत, 14 नवंबर को इन अहम स्तरों पर रहे नजर

Market trend : दलाल स्ट्रीट के बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी 50 और सेंसेक्स 14 नवंबर को खराब ग्लोबल संकेतों के कारण लाल निशान में शुरुआत कर सकते हैं

अपडेटेड Nov 14, 2025 पर 9:03 AM
Story continues below Advertisement
अहम रेजिस्टेंस बने 26,000 अंक के करीब से तेज गिरावट के बावजूद निफ्टी 25,800-25,700 को अहम सपोर्ट से ऊपर टिका हुआ है। जिसे बुलिश गैप का सपोर्ट हासिल है

Market trend : वॉल स्ट्रीट से मिले खराब संकेतों के कारण शुक्रवार, 14 नवंबर को घरेलू बेंचमार्क निफ्टी 50 और सेंसेक्स की शुरुआत कमजोर रह सकती है। एशियाई इंडेक्सों पर नजर डालें तो गिफ्ट निफ्टी 57 अंक यानी 0.22 फीसदी की कमजोरी के साथ 25,879.50 के आसपास दिख रहा है। निक्केई में 1.70 फीसदी की कमजोरी नजर आ रही है।

कल अमेरिकी बाजारों में भारी गिरावट आई। टेक सेक्टर की अगुवाई में आई भारी बिकवाली के कारण नैस्डैक 2.3 प्रतिशत नीचे गिर गया। एसएंडपी 500 इंडेक्स में 1.7 प्रतिशत की गिरावट आई, जबकि डॉव जोन्स इंडेक्स 800 अंक या 1.7 प्रतिशत टूट गया। बता दें कि हफ्ते की शुरुआत में यह इंडेक्स रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया था। महंगे वैल्यूएशन वाले टेक और एआई शेयरों को सबसे ज़्यादा नुकसान हुआ है। एनवीडिया, ब्रॉडकॉम और अल्फाबेट सभी में गिरावट देखने को मिली।

फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती को लेकर बनी अनिश्चितता और टेक्नोलॉजी शेयरों के महंगे मूल्यांकन के कारण वॉल स्ट्रीट में गिरावट आई। इसका असर आज शुक्रवार को एशियाई शेयर बाजारों पर भी देखने को मिल रहा है। दक्षिण कोरिया और ऑस्ट्रेलिया के इंडेक्स कमजोर खुले हैं।


निवेशक आगे के संकेतों के लिए बिहार के चुनाव परिणामों पर भी नज़र रखेंगे। एक्सपर्ट्स का कहना है कि एनडीए की जीत से राजनीतिक स्थिरता पक्की होगी। ये बाज़ार के लिए शुभ संकेत हो सकता है।

इन अहम स्तरों पर रहे नजर

सैमको सिक्योरिटीज के डेरिवेटिव्स रिसर्च एनालिस्ट, धुपेश धमेजा का कहना है कि अहम रेजिस्टेंस बने 26,000 अंक के करीब से तेज गिरावट के बावजूद निफ्टी 25,800-25,700 को अहम सपोर्ट से ऊपर टिका हुआ है। जिसे बुलिश गैप का सपोर्ट हासिल है। इससे खरीदारों के लिए एक मजबूत सपोर्ट बन रहा है। ऊपरी स्तर पर निफ्टी के लिए 26,000 के स्तर के आसपास तत्काल रेजिस्टेंस दिखाई दे रहा है। इस दीवार को पार करने से बाजार में तेजी बढ़ सकती है। इसके विपरीत, 25,750 से नीचे जाने पर बिकवाली का दबाव बढ़ सकता है।

 

Asian Market : फेड की ब्याज दरों में कटौती पर संदेह के बादल, एशियाई शेयर बाजारों में गिरावट

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।