Market trend : वॉल स्ट्रीट से मिले खराब संकेतों के कारण शुक्रवार, 14 नवंबर को घरेलू बेंचमार्क निफ्टी 50 और सेंसेक्स की शुरुआत कमजोर रह सकती है। एशियाई इंडेक्सों पर नजर डालें तो गिफ्ट निफ्टी 57 अंक यानी 0.22 फीसदी की कमजोरी के साथ 25,879.50 के आसपास दिख रहा है। निक्केई में 1.70 फीसदी की कमजोरी नजर आ रही है।
