मार्केट ट्रेंड पॉजिटिव, इन 3 स्टॉक्स में शॉर्ट टर्म में मिलेगा 10% तक रिटर्न
SAMCO Securities के ओम मेहता के मुताबिक जब तक निफ्टी 50 DMA के अनुरूप 22,300 से ऊपर रहता है, तब तक शॉर्ट टर्म करेक्शन को खरीदारी के अवसर के रूप में देखा जा सकता है। जबकि बैंक निफ्टी ऐतिहासिक 50,000 के स्तर से महज 26 अंक नीचे रह गया है। तकनीकी रूप से वीकली चार्ट एक मजबूत सपोर्ट के रूप में 48,350 पर मजबूत बुलिश कैंडल दिखा रहा है
LIC Housing Finance पर 735 रुपये के लक्ष्य मूल्य के लिए 674 रुपये के वर्तमान भाव पर इसमें लॉन्ग पोजीशन लेने की राय दी गई। इसमें स्टॉप-लॉस 645 रुपये पर रखना चाहिए
भारतीय बाजार दुनिया भर के प्रमुख इंडेक्सेस को पछाड़कर मजबूत स्थिति में है। इसका प्रमाण अप्रैल में निफ्टी में 1.24 प्रतिशत का उछाल है। पिछले पांच वर्षों में 'मई में बेचें और चले जाएं' ('Sell in May and Go Away') के पारंपरिक नजरिये का असर - 2019 में, एक चुनावी वर्ष में कम होता हुआ दिखा। मई के महीने में बाजार से 1.49 प्रतिशत का सकारात्मक रिटर्न मिला। अब तक, Q4 के नतीजे प्रभावशाली और बाजार की उम्मीदों के अनुरूप रहे हैं। मिडिल ईस्ट में चल रहा भूराजनीतिक तनाव शांत हो गया है। ये कारक आने वाले महीनों में घरेलू बाजार पर सकारात्मक असर डाल सकते हैं। हालांकि, ट्रेडर्स को स्मॉल और मिड-कैप में अपने अत्यधिक निवेश को कम करना चाहिए क्योंकि हम ब्लू-चिप कंपनियों में अधिक संभावनाएं देखते हैं।
SAMCO Securities के ओम मेहता का कहना है कि निफ्टी इंडेक्स को सभी सेक्टर्स में तर्कसंगत आधार पर सपोर्ट मिला है। यह 30 अप्रैल को 22,784 के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गया। इंडेक्स 39 अंक गिरकर 22,605 पर बंद हुआ। जब तक निफ्टी 50 DMA के अनुरूप 22,300 से ऊपर रहता है, तब तक शॉर्ट टर्म करेक्शन को खरीदारी के अवसर के रूप में देखा जा सकता है।
बैंक निफ्टी बढ़त के साथ खुला लेकिन सत्र 27 अंकों की गिरावट के साथ 49,396.75 पर बंद हुआ। बैंकिंग इंडेक्स ने अप्रैल में 4.82 प्रतिशत के रिटर्न के साथ शानदार प्रदर्शन किया। निफ्टी प्राइवेट बैंक इंडेक्स और पीएसयू बैंक इंडेक्स ने इस उछाल में योगदान दिया। इससे इंडेक्स महत्वपूर्ण शॉर्ट टर्म मूविंग एवरेज से ऊपर बना रहा।
बैंक निफ्टी ऐतिहासिक 50,000 के स्तर से महज 26 अंक नीचे रह गया है। तकनीकी रूप से वीकली चार्ट एक मजबूत सपोर्ट के रूप में 48,350 पर मजबूत बुलिश कैंडल दिखा रहा है।
SAMCO Securities के ओम मेहता के मुताबिक इन तीन स्टॉक्स में शॉर्ट टर्म में मिलेगा बड़ा मुनाफा
स्टॉक हायर हाई और हायर लो लेवल बना रहा है। ये निरंतर तेजी का संकेत दे रहा है। यह अपने अल्पावधि (20-डे) और मध्यम अवधि (50-डे) मूविंग एवरेज से ऊपर आराम से कारोबार कर रहा है। RSI (रिलेटिल स्ट्रेंथ इंडेक्स) आराम से 54 पर बना हुआ है और लगातार बढ़ रहा है। स्टॉक 650 रुपये से ऊपर का स्तर बरकरार रख रहा है। ये लेवल पहले एक रेजिस्टेंस के रूप में कार्य कर रहा था। जिससे शॉर्ट टर्म ट्रेडर्स के बीच बाईंग इंटरेस्ट का संकेत मिलता है।
उपरोक्त टेक्निकल स्ट्रक्चर के आधार पर कोई व्यक्ति 735 रुपये के लक्ष्य मूल्य के लिए 674 रुपये के वर्तमान भाव पर इसमें लॉन्ग पोजीशन ले सकता है। इसमें स्टॉप-लॉस 645 रुपये पर रखना चाहिए।
हैवेल्स वर्तमान में लगातार हायर हाई और हायर लो के साथ मजबूत बुलिश मोमेंटम दिखा रहा है। स्टॉक अल्पावधि (20-डे) और मध्यम अवधि (50-डे) एवरेजेस सहित प्रमुख मूविंग एवरेजेस से ऊपर कारोबार कर रहा है। इससे इसका बुलिश ट्रेंड और मजबूत हो रहा है। RSI 73 के स्तर पर बना हुआ है।
इस टेक्निकल स्ट्रक्चर के साथ, कोई व्यक्ति 1,750 रुपये के लक्ष्य मूल्य के लिए 1,664 रुपये के वर्तमान भाव पर इसमें लॉन्ग पोजीशन ले सकता है। इसमें स्टॉप-लॉस 1,600 रुपये पर रखना चाहिए।
स्टॉक एक विस्तारित कंसोलिडेशन फेज से गुजर चुका है। इसने 490 रुपये के स्तर के आसपास एक मजबूत सपोर्ट बेस बनाया है। अच्छे वॉल्यूम के साथ स्टॉक का भाव 500-505 रुपये के जोन से ऊपर बना हुआ है। ये शॉर्ट टर्म ट्रेडर्स के बीच बाईंग इंटरेस्ट की ओर इशारा करता है। इसके अलावा, MACD (मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डाइवर्जेंस) में एक सकारात्मक क्रॉसओवर दिख रहा है। इसका RSI के 63 स्तर पर है।
उपरोक्त टेक्निकल स्ट्रक्चर के आधार पर कोई व्यक्ति 560 रुपये के लक्ष्य मूल्य के लिए 510रुपये के वर्तमान भाव पर इसमें लॉन्ग पोजीशन ले सकता है। इसमें स्टॉप-लॉस 485 रुपये पर रखना चाहिए।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)