Stock Market : 9 फरवरी के कारोबारी सत्र में बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी 50 और सेंसेक्स में तेजी की संभावना है। भारत और अमेरिका ने अपना ट्रेड एग्रीमेंट पक्का कर लिया है। वॉशिंगटन ने भारतीय प्रोडक्ट्स पर टैरिफ रेट 50 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत कर दिया है। इससे बाजार के लिए एक बड़ी चिंता खत्म हो गई है। मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि भारत-अमेरिका व्यापार समझौते ने एक बड़ी अनिश्चितता को खत्म कर दिया है। एक्सपोर्ट की संभावनाओं को बेहतर बनाया है और भारतीय बाजार में विदेशी निवेशकों की दिलचस्पी को फिर से जगाया है।
