Market Trend : कमजोर बाजार में भी चार्ट पर शानदार नजर आ रहे ये दो शेयर, इनसे न चूके नजर

Market Trend : वीरेंद्र कुमार ने कहा कि निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 24491-24537 पर और बड़ा रजिस्टेंस 24578-24619/24666 पर है। इसके लिए पहला बेस 24356-24400 पर और बड़ा बेस 24269-24309 पर है। कच्चा तेल करीब 90 डॉलर पर है। यह बड़ा निगेटिव फैक्टर है

अपडेटेड Aug 12, 2026 पर 10:40 AM
Market Trend : वीरेंद्र कुमार ने कहा कि बैंक निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 57500-57640 पर और बड़ा रजिस्टेंस 57889-58031/58156 पर है। इसके लिए पहला बेस 57040-57167 पर और बड़ा बेस 56840-56910 पर है

Market Trend : भारतीय बाजारों की शुरुआत आज कमजोर रही है। निफ्टी 24400 के नीचे आ गया है। फिलहाल सेंसेक्स 100.19 अंक या 0.13 प्रतिशत गिरकर 78,054.06 पर और निफ्टी 34.60 अंक या 0.14 प्रतिशत गिरकर 24,437.10 पर दिख रहा है। निफ्टी पर बढ़त बनाने वाले प्रमुख शेयरों में हिंडाल्को, नेस्ले, ओएनजीसी, ग्रासिम इंडस्ट्रीज और टेक महिंद्रा शामिल हैं। जबकि गिरावट वाले शेयरों में बजाज फिनसर्व, कोटक महिंद्रा बैंक, मैक्स हेल्थकेयर, इंटरग्लोब एविएशन और टाइटन कंपनी शामिल हैं।

निफ्टी पर रणनीति

ऐसे में बाजार में क्या हो कमाई की रणनीति, इस पर अपनी राय साझा करते हुए सीएनबीसी-आवाज के वीरेंद्र कुमार ने कहा कि निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 24491-24537 पर और बड़ा रजिस्टेंस 24578-24619/24666 पर है। इसके लिए पहला बेस 24356-24400 पर और बड़ा बेस 24269-24309 पर है। कच्चा तेल करीब 90 डॉलर पर है। यह बड़ा निगेटिव फैक्टर है। US बाजारों की तरफ से हैंडओवर कमजोर रहा। FIIs की कैश में थोड़ी खरीदारी रही। इन्होंने इंडेक्स में शॉर्ट बढ़ाया, नेट शॉर्ट 1.56 लाख पर हैं। 24500-24600-24700 पर कॉल राइटिंग दिखी। 24400-24300 पर पुट राइटिंग रही। 24400-24356 नया बेस (पुट/20/200 DEMA का सपोर्ट) है।


शुरुआती रेंज बेस-1 से रजिस्टेंस-1 के बीच है, यहां फोकस करें। 24356 के नीचे कमजोरी आएगी, फिर 24309-24269 टेस्ट संभव है। 24537 के ऊपर टिकने पर ऊपरी रेंज खुलेगी। इसके ऊपर रजिस्टेंस-2 का रास्ता खुलेगा।

बैंक निफ्टी पर रणनीति

वीरेंद्र कुमार ने कहा कि बैंक निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 57500-57640 पर और बड़ा रजिस्टेंस 57889-58031/58156 पर है। इसके लिए पहला बेस 57040-57167 पर और बड़ा बेस 56840-56910 पर है। बैंक निफ्टी में कमजोरी बरकरार है। कल भी शॉर्ट का मौका मिला। इंडेक्स 10/20 DEMA के नीचे रहा। कच्चा तेल बैंक निफ्टी के सेटअप के खिलाफ है। 57500 पर कॉल राइटिंग है। 58000 पर सबसे ज्यादा कॉल राइटिंग हुई है। शुरुआती रजिस्टेंस 57500-57640 पर है। इसके ऊपर टिकने पर रजिस्टेंस-2 संभव है। 57500-57400 के नीचे कमजोरी बनी रहेगी। इस जोन के नीचे शॉर्ट काम कर सकता है। शुरुआती सपोर्ट 57167-57040 पर है। इसके नीचे बेस-2 खुल सकता है।

चकाचक चार्ट वाले शेयर

चकाचक चार्ट वाले शेयर बताने के लिए हमारे साथ जुड़े हैं Prakashgaba.com के प्रकाश गाबा। आज इनकी MCX और सीमेंस में खरीदारी की सलाह है। MCX में 2850 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ 2950 रुपए के टारगेट के लिए और Siemens में 3950 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ 4100 रुपए के टारगेट के लिए खरीदारी की सलाह है।

 

 

Trading Plan : बाजार में आज हो सकती है रिकवरी की कोशिश, कमाई के सौदे पकड़ने के लिए इन अहम लेवल्स पर रहे नजर

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।