Market Trend : भारतीय बाजारों की शुरुआत आज कमजोर रही है। निफ्टी 24400 के नीचे आ गया है। फिलहाल सेंसेक्स 100.19 अंक या 0.13 प्रतिशत गिरकर 78,054.06 पर और निफ्टी 34.60 अंक या 0.14 प्रतिशत गिरकर 24,437.10 पर दिख रहा है। निफ्टी पर बढ़त बनाने वाले प्रमुख शेयरों में हिंडाल्को, नेस्ले, ओएनजीसी, ग्रासिम इंडस्ट्रीज और टेक महिंद्रा शामिल हैं। जबकि गिरावट वाले शेयरों में बजाज फिनसर्व, कोटक महिंद्रा बैंक, मैक्स हेल्थकेयर, इंटरग्लोब एविएशन और टाइटन कंपनी शामिल हैं।
