Market Trend : कल हफ्ते की शुरुआत रही पॉजिटिव, जानिए आज कैसी रह सकती है बाजार की चाल

Market Trend : कल निफ्टी के 50 में से 37 शेयरों में खरीदारी दिखी। सेंसेक्स के 30 में से 19 शेयरों में खरीदारी रही। बैंक निफ्टी के 14 में से 7 शेयरों में तेजी रही। डॉलर के मुकाबले रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर पर बंद हुआ

अपडेटेड May 05, 2026 पर 8:16 AM
Story continues below Advertisement
Nifty View : वीरेंद्र कुमार का कहना है कि निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 24167-24209 पर और बड़ा रजिस्टेंस 24261-24279/24333 पर है

Market Trend : हफ्ते की शुरुआत बाजार के लिए पॉजिटिव रही। कल सोमवार को सेंसेक्स,निफ्टी बढ़त के साथ बंद हुए। मिडकैप और स्मॉलकैप में भी अच्छी खरीदारी दिखी। लेकिन निफ्टी बैंक ऊपरी स्तर से फिसलकर बंद हुआ। रियल्टी और मेटल शेयरों में खरीदारी देखने को मिली। फार्मा,PSE और ऑटो इंडेक्स बढ़त पर बंद हुए। IT शेयरों में दबाव रहा। निफ्टी 122 प्वाइंट चढ़कर 24,119 पर बंद हुआ। वहीं,सेंसेक्स 356 प्वाइंट चढ़कर 77,269 पर बंद हुआ। बैंक निफ्टी 15 प्वाइंट चढ़कर 54,879 पर बंद हुआ। मिडकैप 375 प्वाइंट चढ़कर 60,160 पर बंद हुआ।

निफ्टी के 50 में से 37 शेयरों में खरीदारी दिखी। सेंसेक्स के 30 में से 19 शेयरों में खरीदारी रही। बैंक निफ्टी के 14 में से 7 शेयरों में तेजी रही। डॉलर के मुकाबले रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर पर बंद हुआ। कल डॉलर के मुकाबले रुपया 18 पैसे कमजोर होकर 95.09/$ पर बंद हुआ था। ऐसे में सवाल है कि आज बाजार की चाल कैसी रह सकती है। इस पर बात करने के लिए हमारे साथ हैं सीएनबीसी-आवाज के वीरेंद्र कुमार।

निफ्टी पर रणनीति


वीरेंद्र कुमार का कहना है कि निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 24167-24209 पर और बड़ा रजिस्टेंस 24261-24279/24333 पर है। इसके लिए पहला बेस 23970-24021 पर और बड़ा बेस- 23790/23839-23891 है। कल साफ कहा था लेवल टू लेवल ट्रेड करें,सबसे ऊपर रजिस्टेंस-2 मिला,फिर फिसला। FII की कैश में खरीदारी, इंडेक्स और कॉल शॉर्ट हुए। एक्सपायरी फैक्टर काम करता दिखा,नेट शॉर्ट 1.92 Lk पर रहे।

24200-300-400 पर भारी कॉल बिके, 24200 पर 50DEMA, 24000 पर बहुत कम पुट रहे। 24000 पर कम पुट+23970 (20DEMA) है,ये टेक्निकल बेस है,लेकिन कई बार टेस्ट किया गया है। रुपया रिकॉर्ड LOW पर बंद हुआ, ब्रेंट फिर $114 पर पहुंच गया है,ये पूरी तरह से एक्सपायरी केस है। एक्सपायरी रेंज रजिस्टेंस-1/बेस-1 के बीच संभव, 23970 नीचे बंद हुआ तो बेस-2 दिखेगा। कुछ फिर उबाल आया है। जियोपॉलिटिकल टेंशन फिर से बढ़ रहा है। 23790 अंतिम किनारा,स्थिति (फॉरेक्स, क्रूड) बेकार हुई तो 23680/571 का रास्ता खुलेगा।

बैंक निफ्टी पर रणनीति

वीरेंद्र कुमार का कहना है कि बैंक निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 55485-55610 पर और बड़ा रजिस्टेंस 55877-56013/56209 पर है। इसके लिए पहला बेस 54485-54600 पर और बड़ा बेस 53631/53889-54013 पर है। कल साफ कहा था कमजोरी है,क्रूड और रुपए पर रिएक्ट करेगा। रजिस्टेंस-1 पर बाधा थी। 55000 पर अभी भी कॉल और पुट का जमावड़ा ज्यादा है। लेकिन क्रूड,रुपया बड़ा निगेटिव है।

ऊपरी स्तरों पर भरोसा नहीं है,रेजिस्टेंस-1 (10-20DEMA) पार करने के बाद ही लॉन्ग करें। लेकिन आज सबसे अहम प्लेसमेंट बेस-1 पर है,जो कि चार्ट पर गैप का निचला किनारा है। याद रखें अगर बेस-1 टूटा तो गैप को भरने की कोशिश करेगा,इसकी उम्मीद बहुत कम है। लेकिन 54485 के नीचे 54013-53889-53631 तक गिरावट संभव है।

FII outflows : 2026 के सिर्फ 4 महीनों में ही सेकेंडरी मार्केट में FIIs की बिकवाली 2 लाख करोड़ रुपये के पार

MANTRI FINMART के अरुण कुमार मंत्री की दो टॉप पिक्स

अरुण कुमार मंत्री की आइशर मोटर्स में 7320 रुपए के आसपास, 7243 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ 7445 रुपए के टारगेट के लिए खरीदारी की सलाह है। वहीं,परसिस्टेंट में इनकी 4788 रुपए के आसपास, 4835 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ 4701 रुपए के टारगेट के लिए बिकवाली की सलाह है

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।