Get App

Market Trend : कल हफ्ते की शुरुआत रही पॉजिटिव, जानिए आज कैसी रह सकती है बाजार की चाल

Market Trend : कल निफ्टी के 50 में से 37 शेयरों में खरीदारी दिखी। सेंसेक्स के 30 में से 19 शेयरों में खरीदारी रही। बैंक निफ्टी के 14 में से 7 शेयरों में तेजी रही। डॉलर के मुकाबले रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर पर बंद हुआ

Edited By: Sudhanshu Dubeyअपडेटेड May 05, 2026 पर 8:16 AM
Market Trend : कल हफ्ते की शुरुआत रही पॉजिटिव, जानिए आज कैसी रह सकती है बाजार की चाल
Nifty View : वीरेंद्र कुमार का कहना है कि निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 24167-24209 पर और बड़ा रजिस्टेंस 24261-24279/24333 पर है

Market Trend : हफ्ते की शुरुआत बाजार के लिए पॉजिटिव रही। कल सोमवार को सेंसेक्स,निफ्टी बढ़त के साथ बंद हुए। मिडकैप और स्मॉलकैप में भी अच्छी खरीदारी दिखी। लेकिन निफ्टी बैंक ऊपरी स्तर से फिसलकर बंद हुआ। रियल्टी और मेटल शेयरों में खरीदारी देखने को मिली। फार्मा,PSE और ऑटो इंडेक्स बढ़त पर बंद हुए। IT शेयरों में दबाव रहा। निफ्टी 122 प्वाइंट चढ़कर 24,119 पर बंद हुआ। वहीं,सेंसेक्स 356 प्वाइंट चढ़कर 77,269 पर बंद हुआ। बैंक निफ्टी 15 प्वाइंट चढ़कर 54,879 पर बंद हुआ। मिडकैप 375 प्वाइंट चढ़कर 60,160 पर बंद हुआ।

निफ्टी के 50 में से 37 शेयरों में खरीदारी दिखी। सेंसेक्स के 30 में से 19 शेयरों में खरीदारी रही। बैंक निफ्टी के 14 में से 7 शेयरों में तेजी रही। डॉलर के मुकाबले रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर पर बंद हुआ। कल डॉलर के मुकाबले रुपया 18 पैसे कमजोर होकर 95.09/$ पर बंद हुआ था। ऐसे में सवाल है कि आज बाजार की चाल कैसी रह सकती है। इस पर बात करने के लिए हमारे साथ हैं सीएनबीसी-आवाज के वीरेंद्र कुमार।

निफ्टी पर रणनीति

वीरेंद्र कुमार का कहना है कि निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 24167-24209 पर और बड़ा रजिस्टेंस 24261-24279/24333 पर है। इसके लिए पहला बेस 23970-24021 पर और बड़ा बेस- 23790/23839-23891 है। कल साफ कहा था लेवल टू लेवल ट्रेड करें,सबसे ऊपर रजिस्टेंस-2 मिला,फिर फिसला। FII की कैश में खरीदारी, इंडेक्स और कॉल शॉर्ट हुए। एक्सपायरी फैक्टर काम करता दिखा,नेट शॉर्ट 1.92 Lk पर रहे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें