सीएनबीसी-आवाज, मैनेजिंग एडिटर, अनुज सिंघल

सीएनबीसी-आवाज, मैनेजिंग एडिटर, अनुज सिंघल
ट्रंप ने वही किया जिसकी कल हम उम्मीद कर रहे थे। कल बात हुई थी कि या तो डील होगी या सीजफायर आगे बढ़ेगा। और अब इस बार सीजफायर अनिश्चितकाल के लिए है। युद्ध खत्म हो चुका है, अब सिर्फ बनावटी तेवर बाकी है। सारा मामला अब ये है कि पहले US ब्लॉकेड खोलेगा या ईरान होर्मुज को। और यही कारण है कि क्रूड अब भी $100 के पास अड़ा हुआ है। महंगे क्रूड और HCLTech के बेहद खराब नतीजों के कारण गिफ्ट निफ्टी नीचे है। हालांकि इतना नीचे होने का मतलब नहीं है। और अगर वाकई में गैपडाउन हुआ तो खरीदारी का मौका होगा। और मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में यहां से वेल्थ क्रिएशन का सोचें। ये बाजार वापस कोविड के बाद वाली जैसी बड़ी रैली के संकेत दे रहा है।
बाजार: आज IT होगा बड़ा एक्सिडेंट
आज बाजार को शायद वापस IT से बड़ा झटका मिले। HCL टेक के काफी खराब नतीजे, परसिस्टेंट भी कोई खास नहीं। आज HCL टेक बड़ा एक्सिडेंट ऑफ द डे हो सकता है। HCL टेक आज अगर लोअर सर्किट पर भी खुल जाए तो हैरानी नहीं और HCL टेक का असर हमेशा बाकी IT कंपनियों पर होता है। आज बाजार को शायद IT इंडेक्स में 3-4% की गिरावट झेलनी पड़े। लगातार बात हुई है कि IT की इस रैली में ना फंसे। IT कमजोर था, कमजोर है और आगे भी कमजोर ही रहने वाला है। सिर्फ वैल्युएशन कंफर्ट से एक बार के लिए एक रैली हुई थी, लेकिन साफ है कि IT अभी भी बैंक निफ्टी से काफी कमजोर है।
बाजार: जियो पॉलिटिकल अपडेट
ट्रंप ने पहले कहा कि हम सीजफायर बढ़ा रहे हैं। उसके तुरंत बाद ईरान को फिर धमकी दे डाली। ये तक बोल डाला कि पूरा देश उड़ा देंगे, लीडर्स सहित एक तरफ डील की बात और दूसरी तरफ उड़ाने की बात की।
'X' पर ईरान के विदेश मंत्री
ईरान के विदेश मंत्री का बयान आया, जिसमें उन्होंने कहा कि ईरानी बंदरगाहों का ब्लॉकेड युद्ध जैसा और सीजफायर का उल्लंघन किया। कमर्शियल जहाज पर हमला और क्रू को बंधक बनाना और बड़ा उल्लंघन है। ईरान जानता है कि प्रतिबंधों को कैसे बेअसर किया जाता है। ईरान धमकियों से मुकाबला करना जानता है।
लेकिन बॉटमलाइन ये है कि लड़ाई रुक चुकी है। मगर सारा मामला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का है। क्योंकि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज नॉर्मल नहीं हुआ तो क्रूड ऊपर रहेगा और मीडियम टर्म में भारत के लिए ये बहुत बड़ा रिस्क है।
निफ्टी पर रणनीति
पहला सपोर्ट 24,400-24,450 पर है जबकि बड़ा सपोर्ट 24,300-24,350 पर है। पहला रजिस्टेंस 24,550-24,600 पर है जबकि बड़ा रजिस्टेंस 24,750-24,800 पर है। देखना होगा कि आज IT कितना गिरता है। नए लॉन्ग सौदों के लिए हम 9.45-10 AM का इंतजार करेंगे और फिर फैसला लेंगे। अगर निफ्टी 24,350-24,400 होल्ड करता है तो 24,300 के सख्त SL के साथ खरीदारी करें। अगर निफ्टी 24,350 के नीचे फिसलना शुरू करे तो 24,450 के SL के साथ बिकवाली करें।
बैंक निफ्टी पर रणनीति
बैंक निफ्टी में जबरदस्त पॉजिटिव ट्रेंड है। 56,800-57,200 की कंट्रोल्ड गिरावट में खरीदारी करें और 56,650 का एक स्टॉप लॉस लगा दे। ऊपर की ओर 57,500 और 58,000 के रास्ते खुले हैं ।
(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।