Get App

Mcap of Top 10 Firms: 8 कंपनियों का मार्केट कैप 2 लाख करोड़ बढ़ा, जानिए दिवाली से पहले किस कंपनी की लगी लॉटरी

पिछले हफ्ते देश की टॉप 10 कंपनियों में से HDFC बैंक और बजाज फाइनेंस को छोड़कर बाकी आठों कंपनियों के मार्केट कैप में बढ़ोतरी देखने को मिली है

Edited By: Jitendra Singhअपडेटेड Oct 23, 2022 पर 2:55 PM
Mcap of Top 10 Firms: 8 कंपनियों का मार्केट कैप 2 लाख करोड़ बढ़ा, जानिए दिवाली से पहले किस कंपनी की लगी लॉटरी
सेंसेक्स में कुल 1,378.18 अंकों यानी 2.39 फीसदी की जोरदार बढ़त देखने को मिली है।

टॉप 10 कंपनियों में से 8 कंपनियों के मार्केट कैप (Market Cap) में पिछले हफ्ते 2,03,335.28 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई है। सबसे ज्यादा फायदे में रिलायंस इंडस्ट्रीज रही। पिछले हफ्ते BSE के 30 शेयरों वाले सेंसेक्स में कुल 1,378.18 अंकों यानी 2.39 फीसदी की जोरदार बढ़त देखने को मिली। देश की 10 सबसे बड़ी कंपनियों में से HDFC बैंक और बजाज फाइनेंस को छोड़कर बाकी 8 कंपनियों के मार्केट में बढ़ोतरी हुई है।

इन कंपनियों को हुआ फायदा

देश की बड़ी कंपनियों में शामिल रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) का m-cap पिछले हफ्ते सबसे ज्यादा बढ़ा। इसके मार्केट कैप में 68,296.41 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ। कंपनी का कुल मार्केट कैप 16,72,365.60 करोड़ रुपये हो गया। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (State Bank of India –SBI) का मार्केट कैप 30,120.57 करोड़ रुपये से बढ़कर 5,00,492.23 करोड़ रुपये हो गया। ICICI बैंक का m-cap 25,946.89 करोड़ रुपये बढ़कर 6,32,264.39 करोड़ रुपये पहुंच गया। हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड (Hindustan Unilever Limited - HUL) का m-cap 18,608.76 करोड़ रुपये बढ़कर 6,23,828.23 करोड़ रुपये हो गया। भारती एयरटेल (Bharti Airtel) का मार्केट कैप 17,385.1 करोड़ रुपये से बढ़कर 4,43,612.09 करोड़ रुपये पहुंच गया।

Bombay Dyeing अब SEBI के आदेश के खिलाफ SAT का खटखटाएगी दरवाजा, जानिए पूरा मामला

ITC का मार्केट कैप 16,739.62 करोड़ रुपये की बढ़त के साथ 4,28,453.62 करोड़ रुपये हो गया। टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (Tata Consultancy Services - TCS) का m-cap 15,276.54 करोड़ रुपये बढ़कर 11,48,722.59 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। वहीं इंफोसिस (Infosys) का मार्केट कैप 10,961.39 करोड़ रुपये बढ़कर 6,31,216.21 करोड़ रुपये हो गया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें