Stock market today : तीन दिनों की भारी गिरावट के बाजार में आज रिलीफ रैली देखने को मिल रही है। निफ्टी 100 अंकों से ज्यादा की तेजी के साथ 24600 के पार दिख रहा है। हालांकि बैंक निफ्टी में ऊपरी स्तरों से दबाव है। मिडकैप और स्मॉलकैप में तेजी कायम है। INDIA VIX में आज 12% की गिरावट देखने को मिल रही है।
रिलायंस बना निफ्टी का टॉप गेनर
ईरान वॉर की वजह से क्रूड सप्लाई में दिक्कतों के बीच चीन का बड़ा फैसला आया है। चीन ने रिफाइनर्स को डीजल और गैसोलीन एक्सपोर्ट रोकने का आदेश दिया है। चीन के इस फैसले से सिंगापुर GRM में जोरदार उछाल आया है। इधर मार्जिन सुधरने की उम्मीद से रिलायंस और दूसरी रिफाइनिंग कंपनियों में आज जोरदार तेजी है। करीब तीन परसेंट उछाल के साथ रिलायंस निफ्टी का टॉप गेनर बना है।
AGR मामले में वोडाफोन को बड़ी राहत संभव
AGR मामले में वोडाफोन को बड़ी राहत संभव है। CCA ने लाइसेंस फीस का री-असेसमेंट पूरा कर लिया है। सूत्रों के मुताबिक लाइसेंस फीस में 60-65% की कमी की जा सकती है। डिफेंस शेयरों में आज जोरदार खरीदारी आई है। डिफेंस इंडेक्स करीब तीन फीसदी चढ़ा है। जर्मन सबमरीन के लिए करार की खबरों से मजगांव डॉक में 10% का अपर सर्किट लगा है। साथ ही GRSE,कोचिन शिपयार्ड और BEL में 4 से 6% का उछाल देखने को मिला है।
डिफेंस,मेटल,PSUs और कैपिटल मार्केट शेयर दौड़े, IT और FMCG में हल्का दबाव
डिफेंस के साथ-साथ मेटल,सरकारी कंपनियों और कैपिटल मार्केट शेयरों में भी जोरदार उछाल देखने को मिल रहा है। तीनों सेक्टर इंडेक्स दो परसेंट से ज्यादा चढ़े हैं। एल्यूमीनियम की ऊंची कीमतों से नाल्को और हिंडाल्को 6% से ज्यादा उछाल के साथ वायदा के टॉप गेनर्स में शामिल हैं। वहीं IT और FMCG में हल्का दबाव दिख रहा है।
बाजार: रिकवरी लेकिन मजबूत नहीं
बाजार की आगे की चाल पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि बाजार में रिकवरी आई है,लेकिन हर रैली में बिकवाली आ रही है। निफ्टी 24,650-24,700 पार करने में नाकाम रहा है। बैंक निफ्टी में भी हर रैली में बिकवाली दिखी। सिर्फ RIL ने निफ्टी को गिरने से बचाया है। मार्केट ब्रेथ भी सुबह के मुकाबले खराब हुई। अब बड़ा सवाल ये है कि क्या 24,300 का low बचेगा?
ये कहना बहुत जल्दबाजी होगी कि बॉटम बन गया है। बाजार यहां से भी गिरावट दिखा सकता है। दिक्कत ये कि इस मार्केट में आप स्टॉप लॉस नहीं लगा पाएंगे। 24,300 अगर टूटा तो सीधा गैप-डाउन से टूटेगा। ऐसे में आप 24,300 पर कैसे स्टॉप लॉस लगाएंगे। बाजार में एक फाइनल वाली गिरावट शायद अभी बाकी है। हर रैली में अपनी फंसी हुई पोजिशन से निकलें। शॉर्ट करने के लिए भी तैयार रहें। निफ्टी के लिए 24,300 पर सपोर्ट और 24,650-24,700 पर रेजिस्टेंस है। वहीं, बैंक निफ्टी के लिए 58,400 पर सपोर्ट और 59,000-59,200 पर रेजिस्टेंस है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।