Market insight : इस हफ़्ते मार्केट का माहौल उतार-चढ़ाव वाला रहा। बाजार सावधानी और उम्मीद के बीच झूलता रहा। बैंकिंग,फाइनेंशियल,पावर और कुछ FMCG शेयरों में आई ज़बरदस्त खरीदारी ने लगातार बनी ग्लोबल अनिश्चितताओं के असर को कम करने में मदद की। मजबूत एसेट क्वालिटी,स्थिर क्रेडिट ग्रोथ और अमेरिका के साथ ट्रेड डील पर हो रही बातचीत में प्रगति के साफ संकेत ने घरेलू मैक्रो माहौल में भरोसा मज़बूत किया।
