Market view: निफ्टी की तुलना में बैंक निफ्टी का सेटअप काफी बेहतर, जोरदार कमाई के लिए इन दो शेयरों पर रहे नजर

Market view: मानस जायसवाल ने कहा कि बाजार का ट्रेंड तो बहुत क्लियर है। निफ्टी के चार्ट पर हायर टॉप, हायर बॉटम साफ दिख रहे हैं। निफ्टी ने अपने 100 डे मूविंग एवरेज को भी रिगेन कर लिया है। लगता है कि अब निफ्टी 200 डे मूविंग एवरेज को टेस्ट करने की कोशिश करेगा जो कि 24,450 के आसपास है

अपडेटेड Jun 19, 2026 पर 9:58 AM
Market trends:बैंकिग स्पेस पर बात करते हुए मानस जायसवाल ने कहा कि निफ्टी की तुलना में बैंक निफ्टी काफी ज्यादा अच्छा लग रहा है। बैंक निफ्टी ने कल एक फ्रेश ब्रेकआउट दिया। इसमें 59,000 का टारगेट जल्द हासिल हो सकता है

Market view : कल बाजार में लगातार पांचवें दिन तेजी देखने को मिली थी। सेंसेक्स-निफ्टी बढ़त के साथ बंद हुए थे। सेंसेक्स 254 प्वाइंट चढ़कर 77,410 पर बंद हुआ था। निफ्टी 82 प्वाइंट चढ़कर 24,168 पर बंद हुआ था। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में खरीदारी देखने को मिली थी। फार्मा,कैपिटल मार्केट और PSU बैंक शेयरों में खरीदारी रही थी। रियल्टी और फार्मा इंडेक्स बढ़त पर बंद हुए थे। IT शेयरों में बिकवाली आई थी। डॉलर के मुकाबले रुपया 19 पैसे मजबूत होकर 94.33 रुपए प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

आज कैसी रह सकती है बाजार की चाल इस पर बात करते हुए manasjaiswal.com के मानस जायसवाल ने कहा कि बाजार का ट्रेंड तो बहुत क्लियर है। निफ्टी के चार्ट पर हायर टॉप, हायर बॉटम साफ दिख रहे हैं। निफ्टी ने अपने 100 डे मूविंग एवरेज को भी रिगेन कर लिया है। लगता है कि अब निफ्टी 200 डे मूविंग एवरेज को टेस्ट करने की कोशिश करेगा जो कि 24,450 के आसपास है। जब तक निफ्टी 24000 के ऊपर टिका रहता है तब तक हर गिरावट पर खरीदारी करें और 24,450 के टारगेट सेट करें।

बैंकिग स्पेस पर बात करते हुए मानस जायसवाल ने कहा कि निफ्टी की तुलना में बैंक निफ्टी काफी ज्यादा अच्छा लग रहा है। बैंक निफ्टी ने कल एक फ्रेश ब्रेकआउट दिया। इसमें 59,000 का टारगेट जल्द हासिल हो सकता है। यहां पर भी खरीदारी करने की राय रहेगी। बैंक निफ्टी जब तक 57,500 के ऊपर ट्रेड करता रहेगा, इसका ट्रेंड पॉजिटिव बना रहेगा। इसमें 59,000 के टारगेट के साथ हर गिरावट पर खरीदारी की सलाह होगी।


मानस जायसवाल के पसंदीदा शेयर

इनकी पहली पसंद है अदाणी ग्रीन एनर्जी सॉल्यूशंस। इस स्टॉक में करेक्शन देखने को मिला, उसके बाद इसने 20 डे मूविंग एवरेज पर बेस बनाया और वहां से वापस रैली रिज्यूम हो रही है। इस स्टॉक में 1499 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ 1600 रुपए के टारगेट के लिए खरीदारी की सलाह होगी।

डिवीज लैब्स में भी इनकी खरीदारी की सलाह है। इस स्टॉक में कंसोलिडेशन देखने को मिल रहा था। लेकिन कल के पैटर्न को देख कर लग रहा है कि स्टॉक एक फ्रेश ब्रेकआउट के लिए तैयार है। डिवीज लैब्स में 6699 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ, 6925 रुपए के टारगेट के लिए खरीदारी की सलाह होगी।

 

Market cues : कुल मिलाकर बाजार का ट्रेंड पॉजिटिव, लेकिन प्रॉफिट बुकिंग की वजह से हल्का कंसोलिडेशन मुमकिन

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।