Market View : निफ्टी में गिरावट पर खरीदारी की रणनीति करेगी काम, इन दो शेयरों में हो सकती है अच्छी कमाई

Market View : सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार का कहना है कि निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 24179-24196/24223 पर और बड़ा रजिस्टेंस 24266-24289/24339 पर है। इसके लिए पहला बेस 24066-24010/23968 पर और बड़ा बेस 23931-23862/23834 पर है

अपडेटेड Jun 23, 2026 पर 10:03 AM
Bank Nifty View : वीरेंद्र कुमार ने कहा कि बैंक निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 58078-58235 पर और बड़ा रजिस्टेंस 58411-58538/58671 पर है। इसके लिए पहला बेस 57644-57509 पर और बड़ा बेस 57329-57210 पर है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Market View : निफ्टी की वीकली एक्सपायरी के दिन ग्लोबल बाजारों से मिले-जुले संकेत मिल रहे हैं। कच्चे तेल में नरमी और इंडेक्स फ्यूचर में FIIs की शॉर्ट कवरिंग से सेंटिमेंट अच्छे दिख रहे हैं। गिफ्ट निफ्टी हरे निशान में है। एशियाई बाजार भी मिलेजुले हैं। डाओ फ्यूचर्स में हल्की बढ़त है। ईरानी तेल पर लगे अमेरिकी प्रतिबंधों में ढील और हॉर्मूस से जहाजों की आवाजाही शुरू होने से कच्चे तेल में गिरावट आई है। 3 फीसदी से ज्यादा गिरकर ब्रेंट 78 डॉलर के करीब दिख रहा है। ईरान के स्पीकर ने कहा है कि ईरान के फ्रीज पड़े फंड्स रिलीज होंगे।

    अमेरिकी बाजार में कल टेक्नोलॉजी शेयरों में तेज बिकवाली रही। इसके चलते नैस्डैक करीब डेढ़ परसेंट फिसला। टॉप रिसर्चर्स के कंपिटीटर AI कंपनियों में जाने से अल्फाबेट 5% टूटा । वहीं SpaceX में 16% की भारी गिरावट आई। लगातार तीन दिनों की गिरावट से SpaceX का 600 बिलियन डॉलर का मार्केट कैप साफ हो गया। हालांकि डाओ जोंस में हल्की बढ़त रही। अधर अमेरिका के साथ ट्रेड डील के लिए आज से फिर बातचीत होगी। दिल्ली में अमेरिका के ट्रे़ड रिप्रेजेंटेटिव जैमीसन ग्रीर और पीयूष गोयल के बीच चर्चा होगी। ऐसे में आइए देखते हैं कि आज कैसी रह सकती है बाजार की चाल और इंडेक्स और शेयरों में कहां दिख रहे हैं कमाई के मौके।

    निफ्टी पर रणनीति


    सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार का कहना है कि निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 24179-24196/24223 पर और बड़ा रजिस्टेंस 24266-24289/24339 पर है। इसके लिए पहला बेस 24066-24010/23968 पर और बड़ा बेस 23931-23862/23834 पर है। जैसा कहा था,रजिस्टेंस-1 के ऊपर रजिस्टेंस-2 का रास्ता खुला। लेकिन रजिस्टेंस-2 प्रॉफिट बुकिंग और शॉर्ट करने का जोन बना। आकंड़ो के मुताबिक निफ्टी अभी ऑप्शन राइटर्स की जकड़ में है। 24100-24200-24300 पर भारी कॉल राइटिंग हुई है। FIIs की पोजिशनिंग बेहतर है। निफ्टी/बैंक निफ्टी फ्यूचर्स में खरीदारी हुई है। FIIs की ओर से शॉर्ट कवरिंग हुई है। नेट शॉर्ट घटकर अब 2.22 लाख पर आ गए हैं।

    रिलायंस और निफ्टी IT ने कल निफ्टी को सहारा दिया। लेकिन निफ्टी में 100 DEMA अब भी पार नहीं हुआ है। अब बैंक निफ्टी पर फोकस होगा। क्रूड फिर $78 के नीचे आ गया है। 58000-58078 के ऊपर जाने पर ही बैंक निफ्टी में असली थ्रस्ट आएगा। यह अब भी रेंज में है। डायरेक्शनल ट्रेडर DIP में बेस-1 पर खरीदें और रजिस्टेंस-1 पर निकलें। बाजार को PSU बैंकों का साथ मिला और रजिस्टेंस-1 के ऊपर टिका तो रजिस्टेंस-2 दिखेगा। वहीं, 24010-23968 टूटे तो इंट्राडे में कमजोरी बढ़ेगी,तब नीचे 23931-23862 संभव है।

    बैंक निफ्टी पर रणनीति

    वीरेंद्र कुमार ने कहा कि बैंक निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 58078-58235 पर और बड़ा रजिस्टेंस 58411-58538/58671 पर है। इसके लिए पहला बेस 57644-57509 पर और बड़ा बेस 57329-57210 पर है। कल बैंक निफ्टी 58000 पार नहीं कर पाया। कल PSU बैंक भी ज्यादा सपोर्ट नहीं दे सके। 58000 पर भारी कॉल राइटिंग हुई। टेक्निकल और ऑप्शन दोनों बड़ी बाधा हैं। 57500 और 57200 पर पुट राइटर्स की मजबूत पकड़ है। बेस-1 की तरफ गिरावट में खरीदारी बेहतर रहेगी। लेकिन असली खेल 58078 पर होगा। 58078 के ऊपर निकला तो रजिस्टेंस-2 का रास्ता खुलेगा। 58078 का ब्रेकआउट सिर्फ बैंक निफ्टी नहीं निफ्टी में भी तेजी भरेगा। 58078 के ऊपर बैंक निफ्टी में असली थ्रस्ट आएगा। इससे बैंक निफ्टी को सहारा मिलेगा।

    Trading Plan: 24000 के ऊपर बने रहने तक निफ्टी में तेजी की उम्मीद रहेगी कायम, 24500 पर अगला अहम रेजिस्टेंस

    चकाचक चार्ट वाले शेयर

    चकाचक चार्ट वाले शेयर बताने के लिए हमारे साथ जुड़े हैं Mantri FinMart के अरुण कुमार मंत्री। इनकी हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स में 4505 रुपए के आसपास,4462 रुपए के स्टॉप-लॉस के साथ 4582 रुपए के टारगेट के लिए खरीदारी की सलाह है। इसके साथ ही डिवीज लैब्स (DIVISLAB) में भी इनकी 6780 रुपए के आसपास, 6708 रुपए के स्टॉप-लॉस के साथ 6886 रुपए के टारगेट के लिए खरीदारी की सलाह है।

     

    डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।