Get App

Market View : निफ्टी में गिरावट पर खरीदारी की रणनीति करेगी काम, इन दो शेयरों में हो सकती है अच्छी कमाई

Market View : सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार का कहना है कि निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 24179-24196/24223 पर और बड़ा रजिस्टेंस 24266-24289/24339 पर है। इसके लिए पहला बेस 24066-24010/23968 पर और बड़ा बेस 23931-23862/23834 पर है

Edited By: Sudhanshu Dubeyअपडेटेड Jun 23, 2026 पर 10:03 AM
Market View : निफ्टी में गिरावट पर खरीदारी की रणनीति करेगी काम, इन दो शेयरों में हो सकती है अच्छी कमाई
Bank Nifty View : वीरेंद्र कुमार ने कहा कि बैंक निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 58078-58235 पर और बड़ा रजिस्टेंस 58411-58538/58671 पर है। इसके लिए पहला बेस 57644-57509 पर और बड़ा बेस 57329-57210 पर है

Market View : निफ्टी की वीकली एक्सपायरी के दिन ग्लोबल बाजारों से मिले-जुले संकेत मिल रहे हैं। कच्चे तेल में नरमी और इंडेक्स फ्यूचर में FIIs की शॉर्ट कवरिंग से सेंटिमेंट अच्छे दिख रहे हैं। गिफ्ट निफ्टी हरे निशान में है। एशियाई बाजार भी मिलेजुले हैं। डाओ फ्यूचर्स में हल्की बढ़त है। ईरानी तेल पर लगे अमेरिकी प्रतिबंधों में ढील और हॉर्मूस से जहाजों की आवाजाही शुरू होने से कच्चे तेल में गिरावट आई है। 3 फीसदी से ज्यादा गिरकर ब्रेंट 78 डॉलर के करीब दिख रहा है। ईरान के स्पीकर ने कहा है कि ईरान के फ्रीज पड़े फंड्स रिलीज होंगे।

अमेरिकी बाजार में कल टेक्नोलॉजी शेयरों में तेज बिकवाली रही। इसके चलते नैस्डैक करीब डेढ़ परसेंट फिसला। टॉप रिसर्चर्स के कंपिटीटर AI कंपनियों में जाने से अल्फाबेट 5% टूटा । वहीं SpaceX में 16% की भारी गिरावट आई। लगातार तीन दिनों की गिरावट से SpaceX का 600 बिलियन डॉलर का मार्केट कैप साफ हो गया। हालांकि डाओ जोंस में हल्की बढ़त रही। अधर अमेरिका के साथ ट्रेड डील के लिए आज से फिर बातचीत होगी। दिल्ली में अमेरिका के ट्रे़ड रिप्रेजेंटेटिव जैमीसन ग्रीर और पीयूष गोयल के बीच चर्चा होगी। ऐसे में आइए देखते हैं कि आज कैसी रह सकती है बाजार की चाल और इंडेक्स और शेयरों में कहां दिख रहे हैं कमाई के मौके।

निफ्टी पर रणनीति

सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार का कहना है कि निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 24179-24196/24223 पर और बड़ा रजिस्टेंस 24266-24289/24339 पर है। इसके लिए पहला बेस 24066-24010/23968 पर और बड़ा बेस 23931-23862/23834 पर है। जैसा कहा था,रजिस्टेंस-1 के ऊपर रजिस्टेंस-2 का रास्ता खुला। लेकिन रजिस्टेंस-2 प्रॉफिट बुकिंग और शॉर्ट करने का जोन बना। आकंड़ो के मुताबिक निफ्टी अभी ऑप्शन राइटर्स की जकड़ में है। 24100-24200-24300 पर भारी कॉल राइटिंग हुई है। FIIs की पोजिशनिंग बेहतर है। निफ्टी/बैंक निफ्टी फ्यूचर्स में खरीदारी हुई है। FIIs की ओर से शॉर्ट कवरिंग हुई है। नेट शॉर्ट घटकर अब 2.22 लाख पर आ गए हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें