Market View : हालिया तेजी के बाद बाजार में कंसोलिडेशन की उम्मीद, निफ्टी से बेहतर प्रदर्शन करेगा बैंक निफ्टी

Market View : मिलन वैष्णव को उम्मीद है कि मार्केट ब्रेथ स्थिर बनी रहेगी। एकमात्र चिंता की बात VIX में हुई तेज बढ़ोतरी है,जो बाजार में आई तेजी के साथ देखने को मिली है। हालिया तेजी के बाद बाजार में कंसोलिडेशन की उम्मीद दिख रही है। बैंक निफ्टी आगे निफ्टी से बेहतर प्रदर्शन करेगा

अपडेटेड Nov 09, 2026 पर 11:25 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Market View:मिलन वैष्णव ने कहा डिवीज़ लैब्स में आगे और तेजी आ सकती है लेकिन शेयर में अब तक काफी उछाल आ चुका है और यह काफी ओवरस्ट्रेच्ड हो गया है। इस समय इसमें नई एंट्री लेना जोखिम और मुनाफे के लिहाज से सही नहीं होगा

Market View : जेमस्टोन इक्विटी रिसर्च एंड एडवाइजरी सर्विसेज के फाउंडर मिलन वैष्णव (MSTA) का कहना है कि आने वाले दिनों में निफ्टी 25,000-25,250 के दायरे में रेजिस्टेंस का सामना कर सकता है और इसमें एक सीमित दायरे में उतार-चढ़ाव दिख सकता है। मनीकंट्रोल के साथ एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि अगर ऐसा होता है तो हमें हैरान नहीं होना चाहिए।

मिलन वैष्णव को उम्मीद है कि मार्केट ब्रेथ स्थिर बनी रहेगी। उन्होंने कहा "बस एक चिंता की बात यह है कि बाजार में तेजी के साथ-साथ VIX में भी काफी उछाल आया है। इसके अलावा, मुझे ऐसा कोई कारण नहीं दिखता जिससे बेंचमार्क इंडेक्स का प्रदर्शन बहुत खराब रहे।" चाहे बाजार ऊपर की ओर जा रहा हो या कंसोलिडेशन के दौर में हो,मिलन वैष्णव को उम्मीद है कि निफ्टी की तुलना में बैंक निफ्टी बेहतर प्रदर्शन करेगा।

क्या पिछले हफ्ते लगभग 8.5 प्रतिशत की तेजी के बाद, निफ्टी अब और कंसोलिडेशन और प्रॉफिट बुकिंग के दौर में जा सकता है?


पिछले चार हफ्तों में निफ्टी में 2,800 अंकों से ज्यादा की तेजी आई है। एक महीने में किसी देश के इंडेक्स में 12 प्रतिशत से अधिक की तेजी आना ऐसी बात है जिसे हम नजरअंदाज नहीं कर सकते। इस तेजी के दौरान निफ्टी के सपोर्ट लेवल भी ऊपर खिसककर 24,500-24,700 के दायरे में आ गए हैं। हालांकि,मौजूदा तेजी को देखते हुए इस बात की संभावना बढ़ गई है कि बाजार अभी के स्तरों पर ही कंसोलिडेट हो सकता है।

असल में कंसोलिडेशन (जो एक मामूली और सीमित गिरावट (retracement) के रूप में भी हो सकता है) एक अच्छी बात होगी, क्योंकि इससे हाल ही में आई जोरदार तेजी से बने झाग को पचाने में मदद मिलेगी। आने वाले दिनों में, निफ्टी 25,000-25,250 के दायरे में रेजिस्टेंस का सामना कर सकता है और एक सीमित दायरे में कंसोलिडेट हो सकता है। ऐसा होने पर हमें हैरान नहीं होना चाहिए।

हाल में आई जोरदार तेजी के बाद अब निफ्टी में क्या होनी चाहिए ट्रेडिंग रणनीति?

यह ट्रेडिंग रणनीति काफी सरल होगी। मौजूदा ट्रेंड के साथ बने रहना चाहिए। लेकिन साथ ही अपने स्टॉप-लॉस को भी ऊपर की ओर खिसकाते (ट्रेल करना) रहना चाहिए। हमें अपने स्टॉप-लॉस को इस तरह ट्रेल करना चाहिए कि अगर वे ट्रिगर हो भी जाएं,तो भी हम अपने मुनाफे का कम से कम 70% से 75% हिस्सा सेफ रख सकें।

आने वाले हफ्ते के लिए आपके रडार पर कौन से दो शेयर हैं जिन्हें आप खरीदना चाहेंगे?

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज ऑफ इंडिया (MCX)

MCX ने ब्रेकआउट करने की कोशिश की है। इसमें मामूली रिट्रेसमेंट या रेंज-बाउंड कंसोलिडेशन की संभावना है। हालांकि, ऐसी हर स्थिति हमें एंट्री लेने का मौका देगी। मौजूदा स्तरों से ऊपर जाने पर एक नया ब्रेकआउट देखने को मिल सकता है।

केनरा बैंक (Canara Bank)

पिछले कुछ महीनों से गिरावट के दौर में रहने के बाद, केनरा बैंक अब फिर से ऊपर की ओर बढ़ने की कोशिश कर रहा है। अहम इंडीकेटर मजबूत 'बुलिश डाइवर्जेंस'दिखा रहे हैं और स्टॉक मौजूदा स्तरों से एक जोरदार टेक्निकल रिबाउंड के लिए तैयार है।

क्या आपको डिवीज़ लैबोरेटरीज़ में और तेजी की गुंजाइश दिख रही है? क्या आप मौजूदा स्तर पर इस शेयर को खरीदने की सलाह देंगे?

डिवीज़ लैब्स में आगे और तेजी आ सकती है लेकिन शेयर में अब तक काफी उछाल आ चुका है और यह काफी ओवरस्ट्रेच्ड हो गया है। इस समय इसमें नई एंट्री लेना जोखिम और मुनाफे के लिहाज से सही नहीं होगा, लेकिन जो निवेशक पहले से इसमें निवेशित हैं उन्हें बने रहना चाहिए और अपने स्टॉप-लॉस को ऊपर की ओर बढ़ाते रहना चाहिए।

क्या अशोक लीलैंड में और बड़ी तेजी आने के संकेत दिख रहे हैं?

अशोक लीलैंड अपने अहम रेजिस्टेंस जोन (180-185 रुपये) के करीब पहुंच रहा है। अब स्टॉक में प्रॉफिट-बुकिंग देखने को मिल सकती है और इसमें थोड़ी गिरावट या कंसोलिडेशन की उम्मीद है अभी इस स्टॉक में आगे कोई बहुत तेज उछाल आने की उम्मीद नहीं है। असल में इस स्टॉक में जो मुनाफ़ा हुआ है उसे सेफ रखने पर फोकस करना चाहिए।

क्या मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज नए हाई की और बढ़ सकता है?

हां, ऐसा होने की पूरी संभावना है। हालांकि,स्टॉक में जिस तरह की तेजी आई है उसके बाद इसमें थोड़ी गिरावट या कुछ समय के लिए कंसोलिडेशन देखने को मिल सकती है। थोड़ी सी गिरावट इस स्टॉक में एंट्री लेने का एक अच्छा मौका हो सकती है। अंततः इसके ऊपर की ओर ब्रेकआउट देने की उम्मीद है।

क्या आपको लगता है कि नवंबर के अंत तक बैंक निफ्टी अपने रिकॉर्ड हाई की ओर बढ़ सकता है?

बैंक निफ्टी शायद इतनी जल्दी रिकॉर्ड हाई पर न पहुंच पाए लेकिन आगे चलकर ऐसा होने की संभावना है। साथ ही,चाहे बाजार ऊपर की ओर जा रहा हो या कंसोलिडेशन के दौर में हो,उम्मीद है कि बैंक निफ्टी ब्रॉडर इंडेक्स के मुकाबले बेहतर प्रदर्शन करेगा।

Trading Ideas : कुछ ही दिनों में करना चाहते हैं जोरदार कमाई, तो एक्सपर्ट्स के पसंदीदा इन शेयरों पर लगाएं दांव

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।