Market View : एक्सपर्ट्स से जानिए आज कैसी रह सकती है बाजार की चाल, किन शेयरों में हो सकती है कमाई

Market View : टेक्निकल नज़रिए से देखें तो निफ्टी अपने 20-डेऔर 50-डे EMA के नीचे ट्रेड कर रहा है,जिससे इसका ओवरऑल स्ट्रक्चर कमजोर बना हुआ है। डेली RSI 40 के नीचे आ गया है,जो बेयरिश मोमेंटम के मज़बूत होने का संकेत है

अपडेटेड Sep 10, 2026 पर 7:29 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Market View :सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार का कहना है कि निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 23681-23736 पर और बड़ा रजिस्टेंस 23781-23820 पर है

Market View : ग्लोबल फैक्टर आज फिर खराब दिख रहे हैं। ईरान-US तनाव से कच्चा 101 डॉलर प्रति बैरल के पार चला गया है। गिफ्ट निफ्टी 90 अंक नीचे दिख रहा है। एशियाई बाजार भी 2 फीसदी तक टूटे हैं। अमेरिकी बाजारों में भी लगातार तीसरे दिन गिरावट देखने को मिली है। 3 दिनों में डाओ 1330 अंक लुढ़का है। उधर 9 सितंबर को उतार-चढ़ाव भरे सेशन में भारतीय इक्विटी इंडेक्स गिरावट के साथ बंद हुए थे। IT और रियल्टी शेयरों में बिकवाली का दबाव बढ़ने से निफ्टी 23,450 के स्तर से नीचे फिसल गया था।

अमेरिका-ईरान के बीच बढ़ते तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के कारण कल बाज़ार गिरावट के साथ खुले और पूरे सेशन के दौरान एक सीमित दायरे में ही कारोबार करते रहे। हालांकि दोपहर में रिकवरी की कोशिश हुई,लेकिन वह टिक नहीं पाई और बेंचमार्क इंडेक्स दिन के निचले स्तर पर बंद हुए। कारोबार के अंत में, सेंसेक्स 813.35 अंक या 1.08 प्रतिशत गिरकर 74,764.23 पर और निफ्टी 203.60 अंक या 0.86 प्रतिशत गिरकर 23,431.50 पर बंद हुआ, जो तीन महीने का निचला स्तर है।

आज कैसी रह सकती है बाजार की चाल?


SBI सिक्योरिटीज में टेक्निकल और डेरिवेटिव्स रिसर्च के हेड सुदीप शाह का कहना है कि बुधवार को निफ्टी गैप-डाउन के साथ खुला और निचले स्तरों से वापसी की कोशिश की। हालांकि,यह रिकवरी ज़्यादा देर नहीं चली क्योंकि ऊपरी स्तरों पर फिर से बिकवाली का दबाव बढ़ गया। इंडेक्स 0.86% नीचे बंद हुआ और डेली चार्ट पर अपर विक (upper wick) के साथ एक बेयरिश कैंडल बनाई। यह नाकाम रिकवरी और सेलर्स के दबदबे को दिखाता है। निफ्टी में लगातार तीसरे सेशन में गिरावट रही और इसने 24 जुलाई के स्विंग लो को तोड़ दिया। इससे एक नई रेंज का ब्रेकडाउन हुआ और बेयरिश मोमेंटम और मज़बूत हुआ।

टेक्निकल नज़रिए से देखें तो निफ्टी अपने 20-डेऔर 50-डे EMA के नीचे ट्रेड कर रहा है,जिससे इसका ओवरऑल स्ट्रक्चर कमजोर बना हुआ है। डेली RSI 40 के नीचे आ गया है,जो बेयरिश मोमेंटम के मज़बूत होने का संकेत है। जबकि MACD नेगेटिव टेरिटरी में बना हुआ है,जिससे बेयरिश रुख कायम है। वहीं,बढ़ता ADX ट्रेंड की मजबूती को दिखाता है,जिससे संकेत मिलता है कि निकट भविष्य में बिकवाली का दबाव बना रह सकता है।

आज के लिए क्या हो रणनीति?

निफ्टी पर रणनीति

सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार का कहना है कि निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 23681-23736 पर और बड़ा रजिस्टेंस 23781-23820 पर है। इसके लिए पहला बेस 23269-23321 पर और बड़ा बेस 23150-23223 पर है।

बैंक निफ्टी पर रणनीति

वीरेंद्र कुमार का कहना है कि बैंक निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 56766-57040 पर और बड़ा रजिस्टेंस 57281-57477 पर है। इसके लिए पहला बेस 55910-56110 पर और बड़ा बेस 55641-55730 पर है।

चकाचक चार्ट वाले शेयर

चकाचक चार्ट वाले शेयर बताने के लिए हमारे साथ जुड़े हैं Finberg Management की मधु बंसल। इनकी BHEL में 433.25 रुपए के आसपास, 420 रुपए के स्टॉप-लॉस के साथ, 472 रुपए के टारगेट के लिए खरीदारी की सलाह है। इंडियम होटल्स में भी इनकी 716 रुपए के आसपास, 695 रुपए के स्टॉप-लॉस के साथ, 780 रुपए के टारगेट के लिए खरीदारी की सलाह है।

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।