Market View : फार्मा इंडेक्स में बड़ा ब्रेकआउट, इन चार शेयरों पर लगाएं दांव, चमक सकती है किस्मत

Market View : फार्मा में कई शेयरों के सेटअप काफी अच्छे नजर आ रहे हैं। राहुल शर्मा ने बताया कि उनको फार्मा के चार शेयर काफी पसंद आ रहे हैं। उन्होंने उनकी एक बास्केट बनाई है। फार्मा के ब्रेकआउट का फायदा उठाने के लिए इसे इस्तेमाल किया जा सकता है

अपडेटेड May 04, 2026 पर 12:54 PM
Story continues below Advertisement
Top Stocks Picks : डिफेंस शेयरों पर अपनी राय देते हुए राहुल शर्मा ने कहा कि डिफेंस शेयरों में आज अच्छा प्राइस एक्शन देखने को मिला है। डिफेंस सेक्टर की दिग्गज हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स एक अच्छा कंसोलिडेशन ब्रेकआउट हुआ है

Market View : मार्केट टेक्निकल्स पर चर्चा करते हुए जेएम फाइनेंशियल सर्विसेज ( JM Financial Services) के डायरेक्टर और हेड ऑफ रिसर्च राहुल शर्मा ने कहा कि आज हमें फार्मा इंडेक्स में सबसे बड़ा ब्रेकआउट देखने को मिला है। फार्मा इंडेक्स में पिछले 18-19 महीने से एक कंसोलिडेशन देखने को मिल रहा था। आज इसमें ब्रेक ब्रेकआउट होता हुआ दिख रहा है। इसकी अप्रैल की मंथली क्लोजिंग काफी मजबूत वॉल्यूम्स के साथ हुई है। ऐसे लगता है कि फार्मा इंडेक्स यहां से एक बड़ा ब्रेकआउट देने को तैयार है। आने वाले तीन से चार महीने में यहां पर बड़ी अपसाइड देखने को मिल सकती है।

फार्मा में कई शेयरों के सेटअप काफी अच्छे

फार्मा में कई शेयरों के सेटअप काफी अच्छे नजर आ रहे हैं। राहुल शर्मा ने बताया कि उनको फार्मा के चार शेयर काफी पसंद आ रहे हैं। उन्होंने उनकी एक बास्केट बनाई है। फार्मा के ब्रेकआउट का फायदा उठाने के लिए इसे इस्तेमाल किया जा सकता है। इन चार स्टॉक्स में बॉयोकॉन, ल्यूपिन, लॉरेस लैब्स और टोरेंट फार्मा शामिल हैं। इन शेयरों का एक फॉर्मा बास्केट बना कर चलने की सलाह होगी। इस बास्केट में आने वाले तीन महीने में तकरीबन 12 से 15% की अपसाइड देखने को मिल सकती है। बास्केट लेवल पर 7 फीसदी का स्टॉपलॉस लगाएं।


ल्यूपिन का सेटअप काफी अच्छा

राहुल शर्मा ने आगे कहा कि अगर इंडिविजुअल शेयर की बात करें तो शॉर्ट टर्म के नजरिए से ल्यूपिन का सेटअप काफी अच्छा लग रहा है। वर्तमान भाव पर इस शेयर में खरीदारी की सलाह होगी। शॉर्ट टर्म में इसमें ₹2500 तक के टारगेट मिल सकते हैं। स्टॉक ने एक अच्छा कंसोलिडेशन दिया है। इसने ₹ 2260 का सपोर्ट लिया है। इसमें 2260 का स्टॉप लॉस रहेगा। अगले 5 से 10 ट्रेडिंग सेशन में इस स्टॉक में ₹2500 तक के टारगेट हासिल हो सकते हैं।

डिफेंस शेयरों में आज अच्छा प्राइस एक्शन

डिफेंस शेयरों पर अपनी राय देते हुए राहुल शर्मा ने कहा कि डिफेंस शेयरों में आज अच्छा प्राइस एक्शन देखने को मिला है। डिफेंस सेक्टर की दिग्गज हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स एक अच्छा कंसोलिडेशन ब्रेकआउट हुआ है। यह स्टॉक आज स्ट्रांग वॉल्यूम के साथ मूव कर रहा है। इस स्टॉक का अगला टारगेट 4700 रुपए तक का हो सकता है। लेकिन इसमें गिरावट पर खरीदारी करने की सलाह होगी। अगर स्टॉक में कोई डिप आएगा तो रिस्क रिवॉर्ड बेहतर हो जाएगा। इस स्टॉक में किसी गिरावट में 4500 रुपए के आसपास खरीदारी करें। 4450 रुपए का स्टॉप लॉस रखें। इसमें 4650 रुपए से लेके 4700 रुपए तक के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं।

डिफेंस सेक्टर में राहुल शर्मा की अगली पसंद है भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, यहां पर भी रिस्क रिवॉर्ड फेवरेबल है। उनको लगता है कि जैसे ही ये स्टॉक 440 रुपए का लेवल निकलता है यहां पर भी एक ब्रेकआउट आएगा। इस स्टॉक को 440 रुपए के आसपास ही खरीदने की सलाह होगी।

 

 

Silver Gold Price Today : महंगाई बढ़ने के डर के बीच MCX पर सोने की कीमत गिरी, जानिए आज कमोडिटी में कहां हो सकती है कमाई

 

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।