Market View : बाजार में निचले स्तरों से शानदार रिकवरी आई है। निफ्टी करीब 200 अंक सुधरकर 22600 तरफ जाता दिख रहा है। बैंक निफ्टी में भी नीचे से 500 प्वाइंट का सुधार है। इधर मिडकैप और स्मॉलकैप भी हरे निशान में लौट आए हैं। हालांकि INDIA VIX 5% चढ़कर 18 के करीब आ गया है। कैपिटल मार्केट, फार्मा और मेटल शेयरों में अच्छी तेजी है। ये तीनों सेक्टर इंडेक्स करीब एक फीसदी चढ़े हैं। कैपिटल मार्केट में BSE वायदा के टॉप गेनर्स में शामिल है।
बाजार की चाल पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि बड़ा सवाल ये है कि क्या हम पैनिक सेलिंग देख रहे हैं? पिछले हफ्ते का डाटा तो यही कह रहा है। पिछले हफ्ते की बिकवाली में FIIs का हाथ नहीं है। बल्कि उन्होंने तो 2 दिन खरीदारी की है और न ही F&O में कोई बड़ी पोजीशन बनी है। दिक्कत पूरी तरह से लेवरेज पोजीशन का कटना है और इस समय सेंटिमेंट बाकी सब पर हावी है। पिछले 2 हफ्ते की कहानी मिडकैप, स्मॉलकैप की है। मगर अभी बाजार के पास चलने का कोई ट्रिगर नहीं है। हां, ये जरूर है कि इन्वेस्टिंग के अब अच्छे मौके हैं। लेकिन इन्वेस्टिंग का मतलब होगा 1-3 साल का नजरिया।
अनुज सिंघल ने आगे कहा कि यहां से बाजार के लिए अगले 2 हफ्ते बेहद अहम हैं। इस हफ्ते Q2 नतीजों का सीजन अपने चरम पर होगा। इस हफ्ते NSE और BSE की मंथली एक्सपायरी भी है। फेड का फैसला भी इसी हफ्ते आना है और अगले हफ्ते US के मिड टर्म इलेक्शन भी हैं। निफ्टी के लिए 22,580 के ऊपर की क्लोजिंग बेहद अहम है। अगर 22,580 के नीचे बंद हुए तो 22,200 का जोखिम बढ़ेगा और 22,200 के नीचे 20,700 तक जाने का जोखिम होगा।
कोविड के बाद की रैली के बाद यह सबसे लंबा Bear मार्केट है। निफ्टी अपने हाई से सिर्फ 15% नीचे है, लेकिन टॉप बने 2 साल से ज्यादा हो चुके हैं। जब तक बाजार का टेक्सचर नहीं बदलेगा, हम अपना नजरिया नहीं बदलेंगे। हमने हमेशा कहा है, ट्रेडिंग में बॉटम मत ढूंढिए। भले ही ऊपर खरीदना पड़े, लेकिन खरीदें तभी जब ट्रेंड ऊपर का हो। जब ट्रेंड नीचे का हो तो रैली में बेचकर जबरदस्त पैसा बनता है। जब सब डबल बॉटम और ट्रिपल बॉटम समझकर खरीद रहे थे, हमने Sell का नजरिया रखा।
बाजार में MTF पोजिशन कटने का सिलसिला कायम है. गुरुवार को 3470 करोड़ रुपए की MTF पोजिशन कटी। दो दिन में 7,878 करोड़ की MTF पोजिशन कटी। हालांकि दो दिन में 5811 करोड़ रुपए की नई मार्जिन पोजिशन भी बनी है। बाजार में अभी भी 1.46 लाख करोड़ की लेवरेज पोजिशन है।
अनुज सिंघल ने कहा कि CAS विंडो को हटा दें तो पिछली क्लोजिंग 22,530 के करीब थी। निफ्टी के लिए पहला सपोर्ट 22,450-22,500 पर और बड़ा सपोर्ट 22,300-22,350 है। इसके लिए पहला रजिस्टेंस 22,600-22,650 पर और बड़ा रजिस्टेंस 22,750-22,800 पर है। बिकवाली का सबसे अच्छा जोन 22,650-22,750 है। सख्त SL 22,800 पर रखें। फिलहाल खरीदारी का कोई ट्रेड नहीं है। एग्रेविस ट्रेडर्स इंट्रा-डे के लिए 22,300-22,400 जोन में खरीदारी कर सकते हैं। SL 22,250 पर रखें।
बैंक निफ्टी के लिए पहला सपोर्ट 53,800-54,000 पर और बड़ा सपोर्ट 53,400-53,600 पर है। इसके लिए पहला रजिस्टेंस 54,400-54,600 पर और बड़ा रजिस्टेंस 54,800-55,000 पर है। बैंक निफ्टी में 53,000-53,500 का रिस्क खुला हुआ है। किसी भी रैली के फेल होने का इंतजार करें और दिन के शिखर के SL से शॉर्ट करें।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।