Market view : बाजार का ओवरऑल स्ट्रक्चर अभी भी कमजोर, 22450-22400 का सपोर्ट टूटने पर बढ़ सकती है कमजोरी

Market view : हालांकि,इंट्राडे में ज़बरदस्त रिकवरी के बावजूद,निफ्टी का ओवरऑल स्ट्रक्चर कमज़ोर बना हुआ है। इंडेक्स अपने अहम शॉर्ट-टर्म और लॉन्ग-टर्म मूविंग एवरेज से नीचे ही ट्रेड कर रहा है। जबकि RSI 40 के निशान से नीचे बना हुआ है,जो लगातार बने बेयरिश मोमेंटम का संकेत है

अपडेटेड Apr 02, 2026 पर 4:51 PM
Story continues below Advertisement
Market view : Nifty के लिए तत्काल सपोर्ट 22450-22400 के ज़ोन में हो सकता है। अगर Nifty लगातार इस ज़ोन से नीचे बना रहता है तो इसकी कमज़ोरी बढ़कर 22200 तक जा सकती है

सुदीप शाह

Market view : 2 अप्रैल को निफ्टी गैप-डाउन के साथ खुला और 22183 के इंट्राडे लो तक फिसल गया। इसके बाद इसमें ज़बरदस्त रिकवरी देखने को मिली। इंडेक्स दिन के निचले स्तर से 530 अंकों की तेज़ी के साथ ऊपर उठा और 0.15% की बढ़त के साथ 22713 पर बंद हुआ। सेशन के दौरान,निफ्टी ने कुछ समय के लिए अपने पिछले स्विंग लो 22,284 (जो 30 मार्च को बना था)को तोड़ा,लेकिन बाज़ार बंद होने तक वह इस स्तर को फिर से हासिल करने में कामयाब रहा। यह निचले स्तरों पर आई खरीदारी का संकेत है।

निफ्टी का ओवरऑल स्ट्रक्चर अभी भी कमज़ोर


हालांकि,इंट्राडे में ज़बरदस्त रिकवरी के बावजूद,निफ्टी का ओवरऑल स्ट्रक्चर कमज़ोर बना हुआ है। इंडेक्स अपने अहम शॉर्ट-टर्म और लॉन्ग-टर्म मूविंग एवरेज से नीचे ही ट्रेड कर रहा है। जबकि RSI 40 के निशान से नीचे बना हुआ है,जो लगातार बने बेयरिश मोमेंटम का संकेत है। जब तक Nifty मज़बूती से 22950–23000 के ज़ोन को तोड़कर उसके ऊपर टिक नहीं जाता और उसमें मज़बूत फॉलो-थ्रू नहीं दिखता,तब तक ओवरऑल ट्रेंड पर दबाव बने रहने की संभावना है।

सेक्टोरल मोर्चे पर, Nifty IT 2.6% की बढ़त के साथ दिन का सबसे ज़्यादा फायदा कमाने वाला सेक्टर रहा,जिसके बाद Nifty Realty का नंबर रहा जिसने 1.07% की मामूली बढ़त के साथ दिन का कारोबार खत्म किया। Nifty IT ने 16 जनवरी, 2026 के बाद से अपनी सबसे अच्छी क्लोजिंग दर्ज की। दूसरी ओर, Nifty Pharma और Nifty Healthcare दोनों ही लगभग 0.85-0.95% के नुकसान के साथ बंद हुए। शेयरों की बात करें तो HCL Tech और Tech Mahindra सबसे ज़्यादा फायदा कमाने वाले दो शेयर रहे। जबकि Asian Paint और Eicher Motors नुकसान के साथ बंद हुए।

मिडकैप इंडेक्स ने बुलिश रिवर्सल पैटर्न बनाया

मिडकैप इंडेक्स ने डेली चार्ट पर एक 'हैमर कैंडल' बनाई है,जिसे आम तौर पर एक 'बुलिश रिवर्सल पैटर्न' माना जाता है। इसकी लंबी निचली 'विक'(बत्ती) यह बताती है कि निचले स्तरों पर मज़बूत मांग उभर रही है,जो हाल की गिरावट में संभावित ठहराव का संकेत देती है। इसी तरह,स्मॉल कैप इंडेक्स ने भी मिडकैप की चाल को दोहराया और एक छोटी बॉडी वाली कैंडल बनाई,जिसकी लोअर शैडो लंबी थी। यह निचले स्तरों पर खरीदारी आने का संकेत देता है और बताता है कि नज़दीकी भविष्य में गिरावट कुछ हद तक थम सकती है।

मार्केट ब्रेथ रही कमज़ोर

हालांकि,मार्केट ब्रेथ कमज़ोर रही,क्योंकि दिन के अंत में बढ़त-गिरावट का अनुपात 'बियर्स'के पक्ष में झुका हुआ था। Nifty 500 के कुल 274 स्टॉक्स गिरावट के साथ बंद हुए।

निफ्टी व्यू

आगे Nifty के लिए तत्काल सपोर्ट 22450-22400 के ज़ोन में हो सकता है। अगर Nifty लगातार इस ज़ोन से नीचे बना रहता है तो इसकी कमज़ोरी बढ़कर 22200 तक जा सकती है और उसके बाद शॉर्ट टर्म में 22000 तक भी पहुंच सकती है। दूसरी ओर 22950–23000 का ज़ोन एक मज़बूत रेजिस्टेंस का काम कर सकता है।

Market outlook : बढ़त के साथ बंद हुए सेंसेक्स-निफ्टी, जानिए 6 अप्रैल को कैसी रह सकती है बाजार की चाल

बैंक निफ्टी व्यू

Bank Nifty भी आज कमज़ोर शुरुआत के साथ खुला,लेकिन 50000–49900 के दायरे में इसे मज़बूत सपोर्ट मिला। इंडेक्स ने इंट्राडे में शानदार रिकवरी की और 0.19% की बढ़त के साथ 51549 पर बंद हुआ। डेली चार्ट पर,Bank Nifty ने एक बड़ी बुलिश कैंडल बनाई है,जिसकी निचली शैडो लंबी है। यह निचले स्तरों पर मज़बूत खरीदारी की दिलचस्पी का संकेत है। खास बात यह है कि पिछली बार जब इंडेक्स इस सपोर्ट ज़ोन से ऊपर उठा था (9 अप्रैल, 2025) तो अगले सात ट्रेडिंग सेशन में इसमें करीब 12% की तेज़ी आई थी। इसलिए,आने वाले समय में इस स्तर पर नज़र रखना बेहद ज़रूरी है।

Bank Nifty के लिए तत्काल सपोर्ट 51100–51000 के ज़ोन में है। इस ज़ोन के नीचे कोई भी गिरावट Bank Nifty की कमज़ोरी को 50500 तक बढ़ा सकती है, जिसके बाद शॉर्ट टर्म में यह 50000 तक जा सकता है। ऊपर की तरफ,52000–52100 का ज़ोन तत्काल रेजिस्टेंस का काम कर सकता है।

 

सुदीप शाह,हेड -टेक्निकल एंड डेरिवेटिव्स रिसर्च,SBI सिक्योरिटीज

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।