Market View : 12 नवंबर को उतार-चढ़ाव भरे कारोबारी सत्र में भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स मामूली बढ़त के साथ बंद हुए थे। रियल्टी, बैंकिंग और मीडिया शेयरों में खरीदारी के दम पर बाजार लगातार तीसरे सत्र में बढ़त बनाए रखने में कामयाब रहा था। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 31.61 अंक यानी 0.04 प्रतिशत की तेजी के साथ 81,911.01 पर और निफ्टी 44.30 अंक यानी 0.18 प्रतिशत की तेजी के साथ 25,299.35 पर बंद हुआ था।
ब्रॉडर मार्केट का प्रदर्शन बेंचमार्क से बेहतर रहा था। निफ्टी मिडकैप इंडेक्स में 0.85 प्रतिशत और स्मॉलकैप इंडेक्स में 1.1 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई। सेक्टर के हिसाब से मिला-जुला रुझान रहा। निफ्टी रियल्टी इंडेक्स 3.7 प्रतिशत की तेजी के साथ सबसे आगे रहा। इसके अलावा,निफ्टी मीडिया में 2.4 प्रतिशत, निफ्टी PSU बैंक में 1.4 प्रतिशत, निफ्टी प्राइवेट बैंक में 0.87 प्रतिशत और निफ्टी बैंक में 1 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई थी।
दूसरी ओर, निफ्टी ऑटो में सबसे ज्यादा 1 प्रतिशत की गिरावट आई थी। जबकि निफ्टी फार्मा 0.57 प्रतिशत नीचे गिरा। निफ्टी FMCG और ऑयल एंड गैस में क्रमशः 0.88 प्रतिशत और 0.76 प्रतिशत की गिरावट रही। वहीं, निफ्टी एनर्जी और इंफ्रा में 0.6-0.6 प्रतिशत की गिरावट आई, और निफ्टी IT 0.4 प्रतिशत नीचे बंद हुआ।
आज के लिए निफ्टी-निफ्टी बैंक सेटअप
सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार का कहना है कि निफ्टी के लिए पहला रेजिस्टेंस 25378-25461 पर और बड़ा रेजिस्टेंस 25533-25589/643 पर है। इसके लिए पहला बेस 25150-25050 पर और बड़ा बेस 25010-24966 पर है। 25400-500 पर अभी भी सबसे ज्यादा कॉल कंसंट्रेशन है। 25000-25100 के जोन में भारी पुट पोजीशन बनी हुई हैं। 25150/25050 के बेस पर लॉन्ग पोजीशन बनाना बेहतर रहेगा। फिलहाल 25410-480-530 के स्तरों को पार करना मुश्किल है। बाजार को 25100-25500 के बीच कंसोलिडेट होने की जरूरत है। एवरेजेज को प्राइस के साथ अलाइन होने दें। इस अपट्रेंड के लिए 25010-24966 का स्तर बहुत अहम है। 25010/24966 के नीचे जाने पर अपनी लॉन्ग पोजीशन का रिस्क कम कर लें।
वीरेंद्र कुमार का कहना है कि निफ्टी के लिए पहला रेजिस्टेंस 61590-61756 पर और बड़ा रेजिस्टेंस 61990-62070/62210 पर है। इसके लिए पहला बेस 61227-61060 पर और बड़ा बेस 60800-60541 पर है। अभी भी यह बाजार की सबसे मज़बूत ताकत है। लेकिन कच्चा तेल 95.60 के स्तर पर धीरे-धीरे ऊपर जा रहा है और CPI के आंकड़े भी एक झटका हैं। इसमें कोई शक नहीं कि इंडेक्स अब जरूरत से ज्यादा खिंच चुका है। अब मुनाफा वसूलने (प्रॉफ़िट बुकिंग) के लिए 61700-800-62000 का जोन सही है। 60800-500 के जोन के नीचे अपनी 'लॉन्ग' पोज़िशन न रखें।
वीरेंद्र कुमार की राय है कि Nifty IT पर नजर रखने की जरूरत है। कल का लो 20DEMA था,यहीं से रिवर्सल हुआ। अगर यह इंडेक्स 32300 के ऊपर निकला तेजी बढ़ सकती है।
चकाचक चार्ट वाले शेयर बताने के लिए हमारे साथ जुड़े हैं Mantri FinMart के अरुण कुमार मंत्री। इनकी RADICO में 4630 रुपए के आसपास, 4581रुपए के स्टॉप-लॉस के साथ 4710 रुपए के टारगेट के लिए खरीदारी की सलाह है। OBEROIRLTY में भी इनकी 1815 रुपए के आसपास, 1795 रुपए के स्टॉप-लॉस के साथ 1863 रुपए के टारगेट के लिए खरीदारी की सलाह है
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।