Market view : कोटक महिंद्रा AMC के मैनेजिंग डायरेक्टर नीलेश शाह का कहना है कि भारत भले ही ईरान संघर्ष से सीधे न जुड़ा हो लेकिन इसके आर्थिक झटके पहले से ही महसूस किए जा रहे हैं। उन्होंने मनीकंट्रोल से हुई बातचीत में आगे कहा कि मार्केट ने शुरुआती झटके को काफी हद तक झेल लिया है,लेकिन स्थिति अभी भी अस्थिर है। हम पर कोई मिसाइल नहीं गिरी है। लेकिन लड़ाई के दूसरे असर इकॉनमी पर दिखने लगे हैं।
