Get App

Market View : बाजार का शॉर्ट टर्म ट्रेंड निगेटिव, जानिए आज के लिए क्या हो ट्रेडिंग रणनीति, कहां बनेगा पैसा

Market View :अमित सेठ ने कहा यह एक उछाल में बिकवाली वाला मार्केट है। जब तक हम 23,000 के लेवल्स वापस रिगेन ना करें उछाल में बिकवाली बनी रहेगी। कल की क्लोजिंग 22,780 पर हुई। ऐसे में अगर आज 22,880-22900 की तरफ कोई बाउंस आए तो हमें 50 अंकों के छोटे स्टॉप-लॉस के साथ शॉर्ट करना चाहिए

Edited By: Sudhanshu Dubeyअपडेटेड Sep 29, 2026 पर 9:23 AM
Market View : बाजार का शॉर्ट टर्म ट्रेंड निगेटिव, जानिए आज के लिए क्या हो ट्रेडिंग रणनीति, कहां बनेगा पैसा
Trading Picks : अमित सेठ ने कहा कि आदित्य बिरला कैपिटल के फ्यूचर्स में काफी वीकनेस नजर आ रही है। चार्ट पर इसका ट्रेंड नेगेटिव हो गया है

Market View : खराब ग्लोबल संकेतों से बाजार का मूड बिगड़ गया। कल कारोबारी हफ्ते के पहले दिन सेंसेक्स और निफ्टी करीब 1.5 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुए। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी जोरदार बिकवाली रही। BSE के सभी सेक्टर इंडेक्स में बिकवाली रही। रियल्टी और बैंकिंग शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली दिखी। तेल-गैस और मेटल इंडेक्स गिरावट पर बंद हुए। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 1124 प्वाइंट गिरकर 72,771 पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 360 प्वाइंट गिरकर 22,780 पर बंद हुआ। बैंक निफ्टी भी 1109 प्वाइंट गिरकर 54,472 पर बंद हुआ। जबकि, मिडकैप 992 प्वाइंट गिरकर 59,914 पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के 30 में से 29 शेयरों में गिरावट देखने को मिली। वहीं, निफ्टी के 50 में से 47 शेयरों में गिरावट रही। बैंक निफ्टी के 14 में से 13 शेयरों में गिरावट नजर आई। डॉलर के मुकाबले रुपया भी 17 पैसे कमजोर होकर 95.99 रुपए प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

ऐसे में आज के मार्केट ट्रेंड पर बात करते हुए www.sethamit.com के अमित सेठ ने कहा कि कल निफ्टी ने 23,000 को मनोवैज्ञानिक स्तर को काफी एग्रेसिव तरीके से तोड़ दिया। कल निफ्टी ने करीब 250 अंकों की गिरावट के साथ ओपनिंग की थी। इसके बाद इसमें पूरे दिन गिरावट होती रही। यहां तक की कारोबार के अंतिम दौर में भी 300 अंको की कमजोरी देखने को मिली। उसके बाद बाजार बंद होने तक इसमें और गिरावट आई। अंत में निफ्टी लगभग 360 अंकों की गिरावट लेकर बंद हुआ। यह काफी बड़ी निगेटिव क्लोजिंग थी। लेकिन हम यह नहीं कहेंगे कि आज बाजार खुलते ही शॉर्ट करें। यह एक उछाल में बिकवाली वाला मार्केट है। जब तक हम 23,000 के लेवल्स वापस रिगेन ना करें उछाल में बिकवाली बनी रहेगी। कल की क्लोजिंग 22,780 पर हुई। ऐसे में अगर आज 22,880-22900 की तरफ कोई बाउंस आए तो हमें 50 अंकों के छोटे स्टॉप-लॉस के साथ शॉर्ट करना चाहिए।

उन्होंने आगे कहा कि कल बैंक निफ्टी की क्लोजिंग भी खराब रही। पीएसयू बैंकों पर भारी दबाव दिखा। 55,000 का साइकोलॉजिकल मार्क भी टूट गया। ऐसे में दोनों ही इंडेक्स कमजोर हैं। अब जब तक बैंक निफ्टी फिर से 55,000 का लेवल पार न कर ले सेल ऑन राइज वाला बाजार ही रहेगा। अगर कोई भी उछाल आए तो बैंक निफ्टी में 1000-1010 अंको के स्टॉप-लॉस के साथ बिकवाली करें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें