Market view : बाजार के लिए एक बार फिर से क्रूड और डॉलर-रूपी का रिस्क ओपन हो गया है। क्रूड आज 126 डॉलर के पार चला गया है। साथ ही डॉलर के मुकाबले रुपए में भी रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच गया है। ऐसे में मार्केट आउटलुक पर चर्चा करते हुए इकीगाई असेट मैनेजर (IKIGAI Asset Manager) के फाउंडर और CIO पंकज टिबरेवाल ने कहा कि क्रूड और डॉलर-रूपी का रिस्क तो है लेकिन अमेरिका-ईरान सीजफायर से लगता है कि दोनों कहीं न कहीं एक समझौता चाहते हैं। आने वाले दिनों में स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के खुलने की उम्मीद है। कच्चे तेल के दाम में 120 डॉलर का स्तर अमेरिका पर काफी बढ़ेगा। कच्चे तेल में उछाल से US में महंगाई बढ़ेगी। कच्चे तेल को 80-90 डॉलर के औसत पास आना चाहिए।
